wh देवभूमि उत्तराखंड पहुंचे विख्यात सत्यसाधक विजेन्द्र पाण्डेय ‘गुरु जी’, आगामी कार्यक्रमों की दी जानकारी - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

देवभूमि उत्तराखंड पहुंचे विख्यात सत्यसाधक विजेन्द्र पाण्डेय ‘गुरु जी’, आगामी कार्यक्रमों की दी जानकारी

देवभूमि उत्तराखंड पहुंचे विख्यात सत्यसाधक विजेन्द्र पाण्डेय ‘गुरु जी’, आगामी कार्यक्रमों की दी जानकारी

लालकुआं। विख्यात सत्यसाधक विजेन्द्र पाण्डेय ‘गुरु जी’ इन दिनों उत्तराखंड प्रवास पर हैं। इसी क्रम में उन्होंने नैनीताल जनपद के लालकुआं पहुंचकर फलाहारी बाबा मंदिर में अवधूत केशवानंद पुरी जी महाराज से भेंट की। इस दौरान उन्होंने महाराज की कुशलक्षेम जानी और विभिन्न धार्मिक व आध्यात्मिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की। इस
मौके पर सत्यसाधक गुरु जी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि आगामी 20 मार्च से 25 मार्च के बीच जनपद पिथौरागढ़ के सुदूर अंचल में स्थित प्रसिद्ध नारायण आश्रम में जनहित एवं लोककल्याण के उद्देश्य से 36 दिवसीय साधना और महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा, शांति और आध्यात्मिक चेतना के विस्तार के लिए किया जा रहा है। गुरु जी ने जानकारी दी कि साधना और महायज्ञ का समापन विशाल भंडारे के साथ-साथ दीक्षा कार्यक्रम के माध्यम से किया जाएगा, जिसमें देश-प्रदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं साधक भाग लेंगे। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से इस पावन आयोजन में सहभागी बनने का आह्वान किया।
इस अवसर पर मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं ने गुरु जी का स्वागत किया और उनके प्रवास को क्षेत्र के लिए सौभाग्यपूर्ण बताया।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823