wh लालकुआं (नैनीताल) अम्बेडकर पार्क में पांच दिवसीय शिव महापुराण कथा का आयोजन 7 अप्रैल से…… - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं (नैनीताल) अम्बेडकर पार्क में पांच दिवसीय शिव महापुराण कथा का आयोजन 7 अप्रैल से……

लालकुआं। नगर में धार्मिक माहौल को और अधिक आध्यात्मिक बनाने के उद्देश्य से “दिव्य ज्योति जागृति संस्थान” द्वारा पांच दिवसीय शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 7 अप्रैल से 11 अप्रैल 2026 तक प्रतिदिन आयोजित होगा।


कार्यक्रम का आयोजन अम्बेडकर पार्क, वार्ड नंबर-1, लालकुआं (जनपद नैनीताल) में किया जाएगा। कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 3:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक निर्धारित किया गया है, जिसमें श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होकर भगवान शिव की महिमा का श्रवण कर सकेंगे।


कथा व्यास के रूप में साध्वी सुश्री सोमा भारती जी अपने प्रवचनों से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ज्ञान और जीवन के सकारात्मक मूल्यों से अवगत कराएंगी। कथा के दौरान भक्ति, ज्ञान और आध्यात्मिक ऊर्जा का विशेष संगम देखने को मिलेगा।


आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अपने परिवार सहित इस धार्मिक आयोजन में शामिल होकर कथा का लाभ उठाएं तथा पुण्य अर्जित करें। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823