Connect with us

उत्तराखंड

अब की बार 60 पार के तहत भाजपा किसान मोर्चा ने शुरू की पदयात्रा””घर घर जाएगी यात्रा।

मुकेश कुमार

लालकुआ आगमी 2022 के चुनाव को लेकर भाजपा तुरी तरह तैयारी में है इसी के चलते आज भाजपा किसान मोर्चा कि प्रदेश स्तरीय पदयात्रा कि शुरुआत किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष कमल मुनि के आवास से हुई। जिसमें पहुंचे भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान का किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया इस दौरान श्री चौहान ने केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए दावा किया है कि 2022 में भी पूर्ण बहुमत से भाजपा सरकार बनायेगी उन्होंने भाजपाइयों से चुनाव के लिए अभी से जुटने की अपील की।
यहां आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान ने मिशन-2022 फतह करने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि केंद्र व राज्य में दोनों जगह भाजपा की सरकार है जिससे राज्य उत्तराखंड में विकास तेज से गति हुआ है उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से घर घर पहुंचकर आमजन को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने को कहा।
उन्होंने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा की गई दिल्ली कि तर्ज पर सभी धर्मों के लोगों को निशुल्क धार्मिक स्थालों कि यात्रा पर कहा कि केजरीवाल नौटंकीबाज है और वह नौटंकी कर रहे हैं उन्होंने कहा कि आप का उत्तराखंड में कोई भी जनाधार नहीं है आम आदमी पार्टी सिर्फ चुनावी जुमलेबाजी कर रही है।
उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार ने जनहित में कार्य किये है तथा प्रदेश कि युवा धामी सरकार द्वारा प्रदेश में कई जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की है जिसका लाभ प्रदेश के हर नागरिक को मिल रहा है उन्होंने कहा कि उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा उत्तराखंड में 60 सीटें जीत कर राज्य में फिर से सरकार बनाकर इतिहास रचेगी।
इस मौके पर मुख्य रूप से किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनील चौहान,जिला अध्यक्ष कमल मूनि ,प्रदेश मन्त्री नरेश हुडिया ,अमरनाथ जोशी,हरीश सुनाल,भवानी सती ,हरीश चौबे ,मनोज मठपाल, श्रीकांत पांडे, प्रकाश नागिला , युगल शर्मा ,अभिषेक शर्मा,हिमांशु पाण्डे, हिमांशु जोशी,कंचन जोशी,संजय पाण्डे, विशन जोशी सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823