wh Forest Breaking: तराई केंद्रीय डिविजन की इस रेंज में वनकर्मियों पर बड़ा हमला, बंदूक भी छीनी ली, और फिर…… - UK LIVE 24 NEWS NETWORK Forest Breaking: तराई केंद्रीय डिविजन की इस रेंज में वनकर्मियों पर बड़ा हमला, बंदूक भी छीनी ली, और फिर…… - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

Forest Breaking: तराई केंद्रीय डिविजन की इस रेंज में वनकर्मियों पर बड़ा हमला, बंदूक भी छीनी ली, और फिर……

बेखौफ वन तस्करों ने गुरुवार देर रात भाखड़ा वन रेंज में गश्त कर रहे दो वन दरोगाओं पर जानलेवा हमला करते हुए ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास किया। आरोपी तस्कर वन दरोगाओं की बंदूक, मोबाइल और बाइक तोड़कर छह सरकारी कारतूस भी लूट लिए।

साथ ही पीपलपड़ाव वन चौकी पहुंचकर कब्जे में ली 52 कट्टे बेलपत्रों से लदी ट्रैक्टर ट्राली भी लेकर फरार हो गए। मुखानी थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गुरुवार रात वन दरोगा मनोज कुमार मेलकानी और मोहन सिंह भाखड़ा वन रेंज के लामाचौड़ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। रात करीब 8.25 बजे वे वन निगम कटान प्लॉट लामाचौड़ 96 से लौट संख्या-27 पर पहुंचे। उन्होंने यहां दो बाइक और उसके पीछे ट्रैक्टर ट्रॉली को देखकर रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि चालक ने उनपर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया और छह-सात लोगों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल/हल्द्वानी:- भारी बारिश की चेतावनी के चलते नैनीताल में कल 5 सितम्बर को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, आदेश जारी.....

आरोपियों ने वन दरोगा मोहन सिंह का मोबाइल सबूत मिटाने के उद्देश्य से तोड़ दिया। वहीं, वन दरोगा मनोज की बाइक भी तोड़ दी। हमलावर ने मोहन की बंदूक तोड़ दी और छह कारतूस लूट ले गए। वन दरोगाओं ने किसी तरह तस्करों के कब्जे से 52 बोरे बेलपत्र से लदे ट्रैक्टर ट्रॉली को छीनकर पीपलपड़ाव वन चौकी पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं/देहरादून:- विकास कार्यों को लेकर विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने देहरादून में की ताबड़तोड़ मुलाकातें, मुख्यमंत्री समेत मंत्रियों व अधिकारियों से उठाए क्षेत्र के प्रमुख मुद्दे.....

बेखौफ तस्कर चौकी से भी ट्रैक्टर ले उड़े

पीड़ित दोनों वन दरोगाओं ने मुखानी थाने में दी तहरीर में बताया कि एक महिला समेत सात तस्करों ने पीपलपड़ाव वन चौकी पहुंचकर भी उनके साथ न सिर्फ मारपीट की, बल्कि जबरन कब्जे में ली बेलपत्र से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली भी लेकर फरार हो गए।

पुलिस की कमजोर विवेचना पड़ रही वनकर्मियों पर भारी

वन विभाग और वन तस्करों के बीच मुठभेड़, मारपीट की घटनाओं पर रोक लगाने में प्रशासन नाकाम साबित हो रहा है। गुरुवार देर रात वन तस्करों ने पीपलपड़ाव वन चौकी में सीज किए गए ट्रैक्टर ट्रॉली को दो दरोगाओं के साथ मारपीट कर छुड़ा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं/बिन्दुखत्ता:- पूर्व सैनिक चन्द्र सिंह रौतेला से मिले भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी......

वन कर्मियों का कहना है जिस ट्रैक्टर ट्रॉली में तस्कर वन उपज को छिपाकर ला रहे थे वह वर्ष 2020 में सीज हो चुकी है। वन दरोगा मनोज कुमार मेलकानी का कहना है कि पुलिस की कमजोर विवेचना के कारण तस्कर और उनके वाहन छूटते जा रहे हैं।

स्रोत im

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823