wh Forest News: ब्लॉक स्तरीय वनाग्नि प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न, इन मुद्दों पर हुई चर्चा, देखें रिपोर्ट:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK Forest News: ब्लॉक स्तरीय वनाग्नि प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न, इन मुद्दों पर हुई चर्चा, देखें रिपोर्ट:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

Forest News: ब्लॉक स्तरीय वनाग्नि प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न, इन मुद्दों पर हुई चर्चा, देखें रिपोर्ट:-

ब्लॉक स्तरीय वनाग्नि प्रबंधन समिति की बैठक ————————————————————————————————आज दिनांक 18/02/2025 रूद्रपुर ब्लॉक के अंतर्गत किच्छा तहसील में ब्लॉक स्तरीय अग्नि सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया । जिसकी अध्यक्षता किच्छा के उप जिला अधिकारी श्री कोस्तुभ मिश्रा ने की । सर्वप्रथम उप प्रभागीय वनाधिकारी अनिल जोशी द्वारा उप जिलाधिकारी किच्छा तथा संबंधित अधिकारियों को को वनाग्नि के संबंध में विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों , वनाग्नि से विभाग की चुनौतियों के बारे में अवगत कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में दीपेंद्र सिंह कोश्यारी की बढ़ती सक्रियता से सियासी हलचल तेज, 2027 के चुनाव पर नजरें!
Forest News: ब्लॉक स्तरीय वनाग्नि प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न, इन मुद्दों पर हुई चर्चा, देखें रिपोर्ट:-

तत्पश्चात तराई पूर्वी वन प्रभाग के उप वनाग्नि से सम्बंधित तथ्यों की जानकारी साझा की गयी। उप प्रभागीय वन अधिकारी द्वारा इस अवसर पर फारेस्ट फायर एप ‘’forest fire app ‘’ के संबंध में जानकारी देते हुए अवगत कराया कि उक्त ऐप को कोई अधिकारी/ नागरिक द्वारा प्ले स्टोर से डाउनलोड कर किसी क्षेत्र में आग दिखायी देने की स्थिति में आग की फोटो सहित सूचना भेज सकता है जिससे सूचना तत्काल प्राप्त होने पर वन कर्मियों द्वारा यथाशीघ्र वनाग्नि पर क़ाबू पाया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) दीपावली से पहले परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, घर में लगी आग से हजारों का सामान जलकर राख......

तहसीलदार किच्छा द्वारा वनों के महत्व को बताते हुए राजस्वकर्मियों , ग्रामीणों तथा राहगीरों के सहयोग से वन अग्नि की घटनाएं को बढ़ने में रोकने में सफलता मिलने की बात कही गई ।

बैठक के अंत में उप जिलाधिकारी किच्छा द्वारा राजस्व, पुलिस , चिकित्सा तथा आपदा प्रबंधन जैसे रेखीय विभागों पुलिस , चिकित्सा, अग्निशमन, ग्रामीण , एनजीओ आदि से वन अग्नि काल में सहयोग की आवश्यकता समस्त विभागों से वनाग्नि आपदा की स्थिति में दोहरा संवाद क़ायम रखने तथा मिल- जुलकर कार्य करने को कहा ताकि जिससे आगामी वनाग्नि वर्ष में वनाग्नि वर्ष में आग की घटनाएँ कम से कम हों।उक्त बैठक में, कोस्तुभ मिश्रा ,उप ज़िला अधिकारी किच्छा, अनिल जोशी, उप प्रभागीय वनाधिकारी गौला , गिरीश चंद्र तिवारी ,तहसीलदार किच्छा , गुरमीत सिंह , अधिशासी अधिकारी, किच्छा नगर पालिका, , रणजीत नगरकोटि , सभासद , सबंधित वन क्षेत्र अधिकारियों , मीडिया से आये पत्रकार , गणमान्य नागरिक ,
सहित 150 लोगों ने प्रतिभाग किया ।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823