wh अवैध राशन कार्ड के विरुद्ध पूर्ति विभाग राजस्व विभाग और नगर पंचायत ने चलाया संयुक्त अभियान देखें बड़ी अपडेट - UK LIVE 24 NEWS NETWORK अवैध राशन कार्ड के विरुद्ध पूर्ति विभाग राजस्व विभाग और नगर पंचायत ने चलाया संयुक्त अभियान देखें बड़ी अपडेट - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

अवैध राशन कार्ड के विरुद्ध पूर्ति विभाग राजस्व विभाग और नगर पंचायत ने चलाया संयुक्त अभियान देखें बड़ी अपडेट

लालकुआं

जिलाधिकारी नैनीताल वंदना के निर्देशों के क्रम में लालकुआं में राशन कार्डों का सत्यापन अभियान शुरू करते हुए क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक मोहित कठायत के नेतृत्व में गठित जांच टीम में पूर्ति विभाग, नगर पंचायत और राजस्व विभाग के कर्मचारियों की संयुक्त टीम ने पहले दिन वार्ड नंबर एक में स्थित गरीबों के लिए बनाए गए 100 मकानों में सत्यापन अभियान चलाया, जिसमें जांच के दौरान 10 राशन कार्ड धारक अपात्र पाए गये।
उक्त जानकारी देते हुए क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक मोहित कठायत ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा गठित की गई संयुक्त टीम ने सोमवार की प्रातः वार्ड नंबर एक स्थित गरीबों के लिए बनाए गए 100 मकानों में सत्यापन अभियान चलाया, दिन भर में 100 मकानों के 100 राशन कार्डों का सत्यापन किया गया, जांच के दौरान 10 राशन कार्ड धारक अपात्र पाए गए। जिसकी सूची उप जिलाधिकारी लालकुआं को प्रेषित की जा रही है। उन्होंने बताया कि सत्यापन अभियान कल से भी जारी रहेगा।
जांच टीम में क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक मोहित कठायत, उप राजस्व निरीक्षक पूजा रानी, नगर पंचायत लालकुआं के कर संग्रहकर्ता कृष्णा चौधरी, दिनेश कुमार, पूर्ति सहायक सुनीता भट्ट और अजय कुमार तथा नगर पंचायत लालकुआं के बहुद्देश्यीय कार्मिक विजय कुमार शामिल रहे।

वहीं क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक मोहित कठायत ने जानकारी देते हुए बताया कि जांच के दौरान जो भी कार्ड धारक अपात्र पाए जाएंगे, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसके अलावा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी जल्द ही व्यापक अभियान चलाया जाएगा, ऐसे में जो भी अपात्र हैं वो स्वयं अपना राशन कार्ड सरेंडर कर सकते हैं अन्यथा अपात्र लोगों के विरुद्ध भी नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823