wh उत्तराखंड:- गणतंत्र दिवस पर दिव्य भारत शिक्षा मंदिर में भव्य आयोजन, यमकेश्वर निवासी उत्तराखंड स्टेट प्रेस क्लब अध्यक्ष विश्वजीत सिंह नेगी की गरिमामयी उपस्थिति - UK LIVE 24 NEWS NETWORK उत्तराखंड:- गणतंत्र दिवस पर दिव्य भारत शिक्षा मंदिर में भव्य आयोजन, यमकेश्वर निवासी उत्तराखंड स्टेट प्रेस क्लब अध्यक्ष विश्वजीत सिंह नेगी की गरिमामयी उपस्थिति - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

उत्तराखंड:- गणतंत्र दिवस पर दिव्य भारत शिक्षा मंदिर में भव्य आयोजन, यमकेश्वर निवासी उत्तराखंड स्टेट प्रेस क्लब अध्यक्ष विश्वजीत सिंह नेगी की गरिमामयी उपस्थिति


गणतंत्र दिवस पर दिव्य भारत शिक्षा मंदिर में भव्य आयोजन, यमकेश्वर निवासी उत्तराखंड स्टेट प्रेस क्लब अध्यक्ष विष्वजीत सिंह नेगी की गरिमामयी उपस्थिति


यमकेश्वर:- गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर यमकेश्वर क्षेत्र में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा संचालित दिव्य भारत शिक्षा मंदिर जूनियर हाई स्कूल में भव्य गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस गरिमामय कार्यक्रम में यमकेश्वर निवासी एवं उत्तराखंड स्टेट प्रेस क्लब के अध्यक्ष विष्वजीत सिंह नेगी वरिष्ठ अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) दीपावली से पहले परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, घर में लगी आग से हजारों का सामान जलकर राख......

समारोह के दौरान विद्यालय के बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित अतिथियों को भावविभोर कर दिया। नन्हे बच्चों का आत्मविश्वास, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम देखकर सभी ने हर्ष एवं गर्व की अनुभूति की। बच्चों की प्रस्तुतियों ने राष्ट्र के प्रति उनकी मजबूत सोच और उज्ज्वल भविष्य की झलक प्रस्तुत की।

इस अवसर पर विष्वजीत सिंह नेगी द्वारा शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सभी बच्चों को किताबें एवं पेन वितरित किए गए तथा उन्हें पढ़ाई के महत्व, आत्मनिर्भरता और निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। बच्चों की आँखों में उत्साह और आत्मविश्वास देखकर यह विश्वास और भी सुदृढ़ हुआ कि देश की भावी पीढ़ी सशक्त हाथों में है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) दीपावली से पहले परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, घर में लगी आग से हजारों का सामान जलकर राख......

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और समाज में शिक्षा, संस्कार एवं राष्ट्रनिर्माण की भावना को मजबूती प्रदान करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) दीपावली से पहले परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, घर में लगी आग से हजारों का सामान जलकर राख......

इस सफल एवं प्रेरणादायक आयोजन के लिए विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण एवं सभी सहयोगियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823