wh लालकुआं (बड़ी खबर) अवैध चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज - UK LIVE 24 NEWS NETWORK लालकुआं (बड़ी खबर) अवैध चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं (बड़ी खबर) अवैध चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

अवैध चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

लालकुआं

अवैध नशे के विरुद्ध लालकुआं कोतवाली पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है यहां चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने बिंदुखत्ता से अभियुक्त गौर सिंह पुत्र चंद्र सिंह सुयाल निवासी इंदिरा नगर प्रथम, थाना लालकुआं जनपद नैनीताल को इंदिरा नगर प्रथम बिंदुखत्ता स्थित उसकी किराने की दुकान से 436 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है।

संगीता, पुलिस क्षेत्राधिकारी, लालकुआं

अभियुक्त के पास से बेची गई चरस में से ₹24750 भी पुलिस ने बरामद किए हैं अभियुक्त गौर सिंह के विरुद्ध एनटीपीसी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश करने की कार्यवाही की जा रही है। पूरे मामले पर पुलिस क्षेत्राधिकारी संगीता द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस करके जानकारी दी गई साथ ही उन्होंने बताया अवैध नशे के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा इसके अलावा गौर सिंह के आपराधिक इतिहास का भी पता लगाया जा रहा है। अभियुक्त गौर सिंह को गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक वंदना चौहान, एसआई शेर सिंह राणा, कांस्टेबल चंद्रशेखर, तरुण मेहता, महिला कांस्टेबल माया बिष्ट मौजूद रहीं।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823