wh इंद्रपाल आर्य को मिली काग्रेंस में एक और बड़ी जिम्मेदारी”” कांग्रेसियों ने दी बधाई। - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

इंद्रपाल आर्य को मिली काग्रेंस में एक और बड़ी जिम्मेदारी”” कांग्रेसियों ने दी बधाई।

मुकेश कुमार

लालकुआ कांग्रेस प्रदेश सहकारिता प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रशांत भैसोड़ा द्वारा कांग्रेस एससी विभाग के जिला इन्द्रपाल आर्य को पार्टी सहकारिता प्रकोष्ठ का प्रदेश महासचिव मनोनीत किए जाने पर जिला कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए इन्द्रपाल आर्य को बधाई दी है।
यहां हल्दूचौड़ स्थित पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चन्द्र दुर्गापाल के आवास पहुंचे उत्तराखंड काग्रेंस सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत भैसोड़ा का काग्रेंसियों ने स्वागत किया इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत भैसोड़ा ने संगठन का विस्तार करते हुए काग्रेंस एससी विभाग के जिला अध्यक्ष इन्द्रपाल आर्य को प्रदेश महासचिव मनोनीत किया है।
इधर प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत भैसोई एंव पूर्व केबिनेट मंत्री हरीश चन्द्र दुर्गापाल ने कहा कि काग्रेंस पार्टी के प्रति निष्ठा संगठनात्मक रूचि व सगंठन मजबूती हेतु एंव उनके अनुभव को देखते हुए इंद्रपाल आर्य को प्रदेश काग्रेंस कमेटी के सहकारिता प्रकोष्ठ का प्रदेश महासचिव मनोनीत किया गया

उन्होंने नवनियुक्त महासचिव इन्द्रपाल आर्य से आशा की है कि उनका अनुभव पार्टी को मजबूती प्रदान करेगा।
इस मौके पर इन्द्रपाल आर्य ने सहकारिता प्रकोष्ठ का प्रदेश महासचिव नियुक्त किये जाने पर प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत भैसोड़ा एंव शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। श्री आर्य ने कहा कि निश्चित रूप से काग्रेंस सहकारिता प्रकोष्ठ आगामी विधानसभा चुनावों में काग्रेंस की जीत में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा।
विदित रहे कि इन्द्रपाल आर्य वर्तमान में ऊधम सिंह नगर नैनीताल लोकसभा प्रभारी व काग्रेस एससी विभाग के नैनीताल जिला अध्यक्ष का दायित्व भी इनके पास है।
इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चन्द्र दुर्गापाल, पूर्व ब्लाक प्रमुख गोपाल नेगी,सहाकारिता प्रकोष्ठ के जिला राजेंद्र बिष्ट, बरिष्ठ नेता एनके कपिल, नन्दन दुर्गापाल, सुरज जगरिया, मनोज टम्टा सहित कई कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त प्रदेश महासचिव इन्द्रपाल आर्य को बधाई दी है।

Continue Reading
You may also like...
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823