Connect with us

उत्तराखंड

हल्दूचौड़/लालकुआं:- समाजसेवी शुभम अंडोला ने फिर बढ़ाए मदद के हाथ, घायल युवक के उपचार हेतु जुटाई आर्थिक सहायता


लालकुआं। क्षेत्र के युवा समाजसेवी शुभम अंडोला ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश करते हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की मदद के लिए सहयोग का हाथ बढ़ाया है।


जानकारी के अनुसार लालकुआं बिंदुखत्ता निवासी भास्कर पांडे छत्तीसगढ़ में एक होटल में नौकरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। इसी दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में वह छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वर्तमान में उनका उपचार अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि कुछ माह पूर्व ही भास्कर के पिता का निधन हो चुका है, जबकि उनकी माता की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं है। ऐसे में परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- तराई पूर्वी डीएफओ हिमांशु बागरी का यूपी में भी जबरदस्त एक्शन, खैर तस्करी पर कसा शिकंजा......देखें रिपोर्ट:-


भास्कर की हालत और परिवार की परिस्थिति की जानकारी मिलने पर समाजसेवी शुभम अंडोला ने तुरंत मदद अभियान शुरू किया। शुभम अंडोला ने अपने मित्रों और परिचितों से सहयोग की अपील की, जिसके बाद विभिन्न लोगों ने आर्थिक सहायता प्रदान की। शुभम अंडोला ने बताया कि भगवान भोले बाबा और माता लक्ष्मी के आशीर्वाद से अब तक ₹17,500 की सहायता राशि एकत्र कर पीड़ित परिवार तक पहुंचाई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- तराई पूर्वी डीएफओ हिमांशु बागरी का यूपी में भी जबरदस्त एक्शन, खैर तस्करी पर कसा शिकंजा......देखें रिपोर्ट:-


इस सहयोग में दिल्ली निवासी उनके मित्र नितिन कैन द्वारा ₹5000, परम मित्र प्रकाश सनवाल द्वारा ₹2500 तथा स्वयं एवं परिवार की ओर से ₹11000 की मदद दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- तराई पूर्वी डीएफओ हिमांशु बागरी का यूपी में भी जबरदस्त एक्शन, खैर तस्करी पर कसा शिकंजा......देखें रिपोर्ट:-


समाजसेवी शुभम अंडोला ने क्षेत्रवासियों से भी अपील करते हुए कहा कि यदि अधिक से अधिक लोग सहयोग करेंगे तो गरीब परिवार के इस युवक का जीवन बचाया जा सकता है। उनके इस मानवीय प्रयास की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823