wh हल्दूचौड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय “रोहित दुम्का” ने जिला प्रभारी और जिलाध्यक्ष की सहमति के बाद की अपनी कार्यकारिणी की घोषणा, देखें खास रिपोर्ट:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK हल्दूचौड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय “रोहित दुम्का” ने जिला प्रभारी और जिलाध्यक्ष की सहमति के बाद की अपनी कार्यकारिणी की घोषणा, देखें खास रिपोर्ट:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

हल्दूचौड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय “रोहित दुम्का” ने जिला प्रभारी और जिलाध्यक्ष की सहमति के बाद की अपनी कार्यकारिणी की घोषणा, देखें खास रिपोर्ट:-

लालकुआं
रिपोर्ट:- शैलेन्द्र कुमार सिंह

भारतीय जनता पार्टी नैनीताल के जिला प्रभारी राजेश कुमार एवं जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट की सहमति के उपरांत हल्दूचौड़ मंडल के पदाधिकारी और कार्य समिति के सदस्यों की घोषणा की गई है जिसमें क्षेत्र के अनुभवी और वरिष्ठ भाजपा नेताओं के अलावा युवा वर्ग, अनुसूचित जाति वर्ग सहित महिलाओं को भी बराबर का सम्मान दिया गया है।

हल्दूचौड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय “रोहित दुम्का” ने जिला प्रभारी और जिलाध्यक्ष की सहमति के बाद की अपनी कार्यकारिणी की घोषणा, देखें खास रिपोर्ट:-

गौरतलब है कि विजय “रोहित दुम्का” वर्तमान में हल्दूचौड़ भाजपा मंडल के अध्यक्ष हैं उनकी सक्रिय कार्यशैली के बदौलत उन्हें पार्टी के उच्च पदाधिकारियों ने बतौर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप थी जिसके बाद उन्होंने जिला प्रभारी और जिलाध्यक्ष की सहमति के उपरांत अपनी टीम का ऐलान किया है।

हल्दूचौड़ मंडल पदाधिकारियों की टीम में चार उपाध्यक्ष बनाए गए हैं जिसमें अशोक पढालनी, श्रीमती सरिता जड़ौत, गोपाल जोशी और हयात ओडेजा को जिम्मेदारी दी गई है। जबकि दो महामंत्री बनाए गए हैं जिसमें राजकुमार फुलारा और मनोज रावत को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं चार मंत्री पदों का दायित्व दिया गया है जिसमें दीवान सिंह पवार, विनोद भट्ट, सुरेंद्र सिंह मनवाल और श्रीमती मेघा त्रिपाठी को जिम्मेदारी से नावाजा गया है जबकि राहुल जोशी को मंडल कोषाध्यक्ष, गोपाल पांडे को मंडल कार्यालय मंत्री, दिनेश राणा को मीडिया संयोजक, सुनील तिवारी को आई.टी. संयोजक और कार्तिक बमेठा को सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी सौंप गई है।

इधर विजय “रोहित दुम्का” ने जानकारी देते हुए बताया है कि इस जम्बो कार्यकारिणी के गठन के बाद भारतीय जनता पार्टी और अधिक मजबूती के साथ है मैदान में काम करेगी इसके अलावा आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर के भी अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई है। कार्यकारिणी में दायित्व मिलने पर सभी पदाधिकारियों ने पार्टी आलाकमान सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को धन्यवाद प्रेषित करते हुए जमीन स्तर पर कार्य करने और पार्टी को अत्यधिक मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया है।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823