Connect with us

उत्तराखंड

हल्द्वानी। स्वतंत्रता दिवस पर तराई पूर्वी वन प्रभाग में हुआ ध्वजारोहण, स्व0 कैलाश भाकुनी को भी दी श्रद्धांजलि

78वें स्वतंत्रता दिवस पर वीर शहीदों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन कर किया झंडारोहण


स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर आज दिनांक 15 अगस्त 2024 को तराई पूर्वी वन प्रभाग, हल्द्वानी द्वारा प्रातः 7:45 बजे से तिरंगा यात्रा के तहत वन परिसर शीशमबाग से जेल रोड कालाढूंगी रोड होते हुए मुखानी चौराहे से वन परिसर शीशमबाग तक प्रभात फेरी निकाली गई ।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी/भीमताल:- मानसून से पहले तैयारियां पूरी करें, लापरवाही पर होगी कार्रवाई: मंत्री राम सिंह कैड़ा

तत्पश्चात प्रभागीय वनाधिकारी तराई पूर्वी प्रभाग, हल्द्वानी हिमांशु बागरी द्वारा झंडा रोहण किया गया, जिसमें गो ग्रीन गो क्लीन हल्द्वानी के सदस्यों, तराई पूर्वी वन प्रभाग, हल्द्वानी के अधिकारी/ कर्मचारी एवं गौला रेंज के समस्त स्टाफ द्वारा प्रतिभाग किया गया ।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी/भीमताल:- मानसून से पहले तैयारियां पूरी करें, लापरवाही पर होगी कार्रवाई: मंत्री राम सिंह कैड़ा


झंडारोहण के उपरांत विगत दिनों राजकीय सेवा के दौरान सड़क दुर्घटना में शहीद हुए डौली रेंज लालकुआ में तैनात वन आरक्षी कैलाश भाकुनी को दो मिनट का मौन धारण कर अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी/भीमताल:- मानसून से पहले तैयारियां पूरी करें, लापरवाही पर होगी कार्रवाई: मंत्री राम सिंह कैड़ा


कार्यक्रम के अंत में वन परिसर शीशमबाग में गो ग्रीन को क्लीन के सहयोग से वृहद वृक्षारोपण का आयोजन किया गया जिसके तहत छायादार एवम शोभाकर पौधों का रोपण किया गया ।

स्रोत:- फॉरेस्ट डिपार्टमेंट उत्तराखंड

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823