wh हल्द्वानी। परीक्षा में कम अंक आने पर छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, देखें रिपोर्ट:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK हल्द्वानी। परीक्षा में कम अंक आने पर छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, देखें रिपोर्ट:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

हल्द्वानी। परीक्षा में कम अंक आने पर छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, देखें रिपोर्ट:-

नौवीं की परीक्षा में अंक कम आने पर हल्द्वानी की एक छात्रा ने खौफन कदम उठा लिया उसने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली

परीक्षाफल मिलने के बाद नौवीं कक्षा की छात्रा ने फांसी लगा ली। उसका शव दरवाजे के पास ग्रिल पर लटका मिला। स्वजन अस्पताल लेकर पहुंचे। डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

काठगोदाम क्षेत्र के जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा निवासी रघुनंदन होमगार्ड हैं। पुलिस के अनुसार उनकी 15 वर्षीय बेटी शगुन कक्षा नौवीं की छात्रा थी। शनिवार को उसका परीक्षाफल घोषित हुआ था। कुछ विषय में ग्रेड कम थे। दिन में रघुनंदन बेटी के साथ रिजल्ट और 10वीं का कोर्स लेकर वापस घर लौटे थे।

ग्रेड कम होने पर उन्होंने बेटी से पढ़ाई में मेहनत करने को कहा। इसके बाद शनिवार को रात्रि ड्यूटी के लिए चले गए। रात करीब ढाई बजे रघुनंदन की पत्नी ने उन्हें फोन कर बताया कि शगुन ने फांसी लगा ली है। आननफानन में घर पहुंचे। बेटी दरवाजे के ऊपर ग्रिल से बंधे दुपट्टे के फंदे से लटकी थी। उसे बेस अस्पताल लाया गया। तब तक देर हो चुकी थी। आज रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम किया।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823