wh हल्द्वानी: बद्री-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी का बैलपड़ाव में हुआ भव्य स्वागत, देखें रिपोर्ट:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK हल्द्वानी: बद्री-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी का बैलपड़ाव में हुआ भव्य स्वागत, देखें रिपोर्ट:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

हल्द्वानी: बद्री-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी का बैलपड़ाव में हुआ भव्य स्वागत, देखें रिपोर्ट:-

हल्द्वानी: बद्री-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी का बैलपड़ाव में हुआ भव्य स्वागत, देखें रिपोर्ट:-

रिपोर्टर:- शैलेन्द्र कुमार सिंह

बद्री-केदार मंदिर समिति (BKTC) के अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद हेमंत द्विवेदी प्रथम बार हल्द्वानी पहुंचे जिनका विभिन्न स्थानों पर उनके समर्थकों और भाजपा नेताओं के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इसी क्रम में सामाजिक कार्यकर्ता शुभम अंडोला के नेतृत्व में बैलपड़ाव के ग्राम सेमलचौड़ के ग्राम प्रधान रसपाल सिंह के कार्यालय में भी हेमंत द्विवेदी का फूल मालाओं और पुष्पगुच्छ देकर भव्य स्वागत किया गया।

हल्द्वानी: बद्री-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी का बैलपड़ाव में हुआ भव्य स्वागत, देखें रिपोर्ट:-

गौरतलब है कि बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बद्री केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष पद पर हेमंत द्विवेदी के नियुक्ति के आदेश दिए थे जिसके बाद उन्हें ये अहम जिम्मेदारी मिली है।

हल्द्वानी: बद्री-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी का बैलपड़ाव में हुआ भव्य स्वागत, देखें रिपोर्ट:-

वही हेमंत द्विवेदी ने भी चार धाम यात्रा को सकुशल बनाए जाने को लेकर प्रबंधन, सरकार और तीर्थ यात्रियों के बीच आपसी समन्वय को और अधिक सुदृण करने को लेकर प्रतिद्धबद्धता जताई है। अहम जिम्मेदारी मिलने के बाद हेमंत द्विवेदी प्रथम बार हल्द्वानी पहुंचे हैं जिनका जगह-जगह भव्य स्वागत किया जा रहा है बैलपड़ाव में भी उनका ग्राम प्रधान रसपाल सिंह के द्वारा स्वागत किया गया।

हल्द्वानी: बद्री-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी का बैलपड़ाव में हुआ भव्य स्वागत, देखें रिपोर्ट:-

जबकि सामाजिक कार्यकर्ता शुभम अंडोला ने हेमंत द्विवेदी को बद्री-केदार समिति का अध्यक्ष बनाने जाने उन्हें शुभकामनाएं दीं हैं और उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में चारधाम यात्रा और अधिक दिव्यता और भव्यता के साथ सम्पन्न होगी क्योंकि उनका अनुभव सरकार, प्रबंधन और तीर्थ यात्रियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का काम करेगा जिसका लाभ सीधा मंदिर समिति और सरकार को भी मिलेगा।

इस मौके पर मुख्य रूप से प्रकाश सनवाल, शेखर सम्मल, शीशपाल खानायत, हरपंत सिंह, रमनजीत सिंह, नरेंद्र अधिकारी, मनीष मिश्रा, नवीन देवराड़ी आदि मौजूद रहे।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823