wh हल्द्वानी ब्रेकिंग। कल मंगलवार को भी हल्द्वानी में रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, इतने घंटे होगी विद्युत कटौती, देखें रिपोर्ट:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK हल्द्वानी ब्रेकिंग। कल मंगलवार को भी हल्द्वानी में रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, इतने घंटे होगी विद्युत कटौती, देखें रिपोर्ट:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

हल्द्वानी ब्रेकिंग। कल मंगलवार को भी हल्द्वानी में रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, इतने घंटे होगी विद्युत कटौती, देखें रिपोर्ट:-

महिला अस्पताल से अम्बेडकर पार्क मंगलपड़ा तक पेड़ो के लॉपिंग दौरान डायवर्जन प्लान
कल दिनांक 23.07.2024 को समय प्रातः 10:00 बजे से 14:00 बजे तक

बडे वाहनों का डायवर्जन प्लान

बरेली रोड से आने वाले समस्त बड़े वाहनों को तीनपानी बाई तिराहा से डायवर्ट होकर गौला बाईपास होते हुये काठगोदाम की ओर भेजा जायेगा, जहाँ से अपने गन्तव्य को जायेगें।

रामपुर रोड से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले समस्त बड़े वाहन टी०पी० नगर से डायवर्ट होकर बरेली रोड से तीनपानी बाई तिराहा से गौला बाईपास होते हुये काठगोदाम की ओर भेजा जायेगा, जहाँ से अपने गन्तव्य को जायेगें।

हल्द्वानी ब्रेकिंग। कल मंगलवार को भी हल्द्वानी में रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन,  इतने घंटे होगी विद्युत कटौती, देखें रिपोर्ट:-

कालाढूंगी की ओर से आने वाले समस्त बड़े वाहनों को लालडॉट तिराहे से डायवर्ट होकर पंनचक्की तिराहे से काठगोदाम को भेजा जायेगा, जहाँ से वह अपने गन्तव्य को जायेंगे।

भीमताल / नैनीताल रोड की ओर से आने वाले समस्त बड़े वाहनों को नारीमन ति० काठगोदाम से डायवर्ट कर गौला बाईपास से बरेली रोड की ओर भेजा जायेगा एवं रामपुर रोड की ओर जाने वाले शेष वाहनों को मण्डी बाईपास से टीपी नगर ति० होते हुए रामपुर रोड को भेजा जायेगा।

रोडवेज एवं निजी बसों का डायवर्जन प्लान

बरेली रोड से आने वाली समस्त रोडवेज की बसे तीनपानी बाई पास तिराहे से डायवर्ट होकर गोला रोड होते हुये काठगोदाम की ओर भेजा जायेगा, जहों से अपने गन्तव्य को जायेगें।

रामपुर रोड से आने वाले बाली रोडवेज की बसे टी०पी नगर तिराहा से डायवर्ट होकर तीनपानी बाईपास तिराहा से गोला रोड होते हुये काठगोदाम की ओर भेजा जायेगा, जही से अपने गन्तव्य को जायेगें।

कालाढूंगी रोड की ओर से आने वाली समस्त रोडवेज लालडॉट तिराहे से डायवर्ट कर हाईडिल तिराहे से तिकोनिया होते हुए रोडवेज स्टेशन भेजा जायेगा।

रोडवेज स्टेशन हल्द्वानी से कालाढूंगी रोड की ओर जाने वाली रोडवेज बसें रोडवेज पूर्वी
गेट से वर्कशॉप लाईन होते हुए प्रेम टॉकिज से तिकोनिया होते हुए डिग्री कॉलेज तिराहा / हाईडिल गेट तिराहे से कालाढुंगी रोड को भेजी जायेंगी।

पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाली रोडवेज / केमू की बसें नारीमन तिराहे होते हुए तिकोनिया से होते हुए रोडवेज स्टेशन तक आ सकेंगी।

रोडवेज स्टेशन हल्द्वानी से बरेली रोड एवं रामपुर रोड की ओर आने जाने वाली समस्त रोडवेज बसों को केमू स्टेशन से ताज चौराहा होते हुए गौला बाईपास से भेजा जायेगा। जहाँ से वो बरेली/रामपुर रोड को जायेंगी।

छोटे वाहनो का डायवर्जन प्लान

बरेली रोड की ओर से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले समस्त छोटे वाहनों को तीनपानी ति० से डायवर्ट कर गौला बाईपास से नारीमन ति० काठगोदाम की ओर भेजा जायेगा व अन्य छोटे वाहनों को गांधी इंटर कॉलेज बिराहा से डायवर्ट होकर आई०टी०आई०तिराहा से कियाशाला होते हुए मुखानी चौराहा होते हुए अपने गनतब्य को जायेंगे।

रामपुर रोड की ओर से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले समस्त छोटे चाहनों को आई०टी०आई० तिराहे से डायवर्ट होकर कियाशाला होते हुए मुखानी चौराहे से अपने गनतब्य को जायेंगे।

हल्द्वानी ब्रेकिंग। कल मंगलवार को भी हल्द्वानी में रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन,  इतने घंटे होगी विद्युत कटौती, देखें रिपोर्ट:-

कालाढूगी रोड की ओर से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले समस्त छोटे वाहन लालडॉट तिराहा, मुखानी चौराहा, अल्मोड़ा अर्बन बेक तिराहे से डायवर्ट होकर नैनीताल रोड़ होते हुये अपने गनतब्य को जायेंगे।

स्रोत इनफॉरमेशन डिपार्मेंट उत्तराखंड

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823