Connect with us

उत्तराखंड

हल्द्वानी ब्रेकिंग:- SSP मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में मुखानी में हुई चोरी का हुआ खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात व नगदी भी बरामद


हल्द्वानी। जनपद में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत Manjunath TC के निर्देशन में मुखानी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने घर में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 13 लाख रुपये मूल्य के सोने के जेवरात और नगदी बरामद की है।


पुलिस के अनुसार आदर्श कॉलोनी गौड़धड़ा विठोरिया नंबर-1 निवासी हेमचंद्र लोहनी ने थाना मुखानी में तहरीर देकर बताया था कि वह 2 मार्च से 5 मार्च 2026 तक अपने पैतृक गांव थापला ताकुला, जिला अल्मोड़ा गए हुए थे। 5 मार्च को घर लौटने पर उन्होंने पाया कि अज्ञात चोर उनके घर का ताला तोड़कर अंदर रखे सोने के जेवरात और नगदी चोरी कर ले गया है।


इस मामले में थाना मुखानी में एफआईआर संख्या 23/26 धारा 305(a)/331(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया, जिसकी जांच उपनिरीक्षक वीरेंद्र चंद्र को सौंपी गई।


घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने शीघ्र खुलासे के निर्देश देते हुए एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल को विशेष टीम गठित करने के निर्देश दिए। इसके बाद क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पांडेय के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।


पुलिस टीम ने घटना स्थल के आसपास लगे करीब 100 से 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर संदिग्ध की पहचान की। इसके बाद 13 मार्च को पुलिस टीम ने हल्दीखाल जाने वाले रास्ते पर घेराबंदी कर एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम गौरव कुमार (25 वर्ष) पुत्र संतोष कुमार निवासी चौपला चौराहा दमुवादुंगा, जवाहर ज्योति काठगोदाम बताया।


तलाशी लेने पर उसके पास से चोरी किए गए पीली धातु के मंगलसूत्र, पौंची, नथ, बैग टीका, झुमके सहित अन्य जेवरात, 2250 रुपये नगद और एक सैमसंग एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद हुआ।


पुलिस के मुताबिक आरोपी का पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ वर्ष 2024 में थाना काठगोदाम में चोरी से संबंधित मुकदमा दर्ज है। अन्य आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी भी जुटाई जा रही है।
घटना के सफल खुलासे पर एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने पुलिस टीम का उत्साहवर्धन करते हुए 2000 रुपये नगद इनाम देने की घोषणा की है।


कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष सुशील जोशी, उपनिरीक्षक वीरेंद्र चंद्र, कांस्टेबल रोहित कुमार, बलवंत सिंह, धीरज सुगड़ा, रविंद्र खाती और सर्विलांस में कांस्टेबल अरविंद शामिल रहे। पुलिस के अनुसार कांस्टेबल बलवंत सिंह और रोहित कुमार ने सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी की पहचान करने में अहम भूमिका निभाई।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823