Connect with us

उत्तराखंड

हल्द्वानी:- करियर काउंसलिंग एक्सपो का शुभारंभ, आयुक्त व सीएम सचिव दीपक रावत ने छात्राओं को दिए सफलता के मंत्र….


हल्द्वानी, 31 मार्च 2026

महिला डिग्री कॉलेज हल्द्वानी में एक दिवसीय करियर काउंसलिंग एक्सपो एवं कार्यशाला का शुभारंभ आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्राओं को करियर चयन और सफलता के महत्वपूर्ण टिप्स दिए।


आयुक्त दीपक रावत ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि यदि उनमें सीखने की तीव्र इच्छा और जिज्ञासा है, तो वे जीवन में कोई भी लक्ष्य हासिल कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि करियर वही चुनें, जो उन्हें पसंद हो और जिसके माध्यम से वे समाज को बेहतर योगदान दे सकें। आत्म-जागरूकता, जुनून और समाज सेवा को करियर का आधार बनाने पर उन्होंने विशेष जोर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- तराई पूर्वी डीएफओ हिमांशु बागरी का यूपी में भी जबरदस्त एक्शन, खैर तस्करी पर कसा शिकंजा......देखें रिपोर्ट:-


उन्होंने बताया कि एक्सपो में साइकोलॉजिकल टेस्ट के माध्यम से छात्राओं की रुचि, व्यक्तित्व, तर्क क्षमता और कार्यशैली का मूल्यांकन कर उनके लिए उपयुक्त करियर विकल्प सुझाए जा रहे हैं। यह प्रक्रिया उनकी छिपी प्रतिभाओं को सामने लाने में मददगार साबित होगी। उन्होंने सभी छात्राओं से एक्सपो का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- तराई पूर्वी डीएफओ हिमांशु बागरी का यूपी में भी जबरदस्त एक्शन, खैर तस्करी पर कसा शिकंजा......देखें रिपोर्ट:-


कार्यक्रम में महिला डिग्री कॉलेज की प्राचार्य डॉ. आभा शर्मा ने बताया कि कॉलेज में पहली बार इस तरह का करियर एक्सपो आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य छात्राओं को रोजगार के अवसरों से जोड़ना और उन्हें सही मार्गदर्शन प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि एक्सपो में सरकारी और गैर-सरकारी संस्थाओं द्वारा कुल 23 स्टॉल लगाए गए हैं।


इस दौरान स्वयं सहायता समूह से जुड़ी बसंती राणा और नीमा बिष्ट को सम्मानित किया गया। दोनों ने हजारों महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और प्रशिक्षण के माध्यम से उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- तराई पूर्वी डीएफओ हिमांशु बागरी का यूपी में भी जबरदस्त एक्शन, खैर तस्करी पर कसा शिकंजा......देखें रिपोर्ट:-


कार्यशाला में विभिन्न विभागों ने अपने-अपने स्टॉल के माध्यम से छात्राओं को करियर और रोजगार संबंधी जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. बीएन खाली, मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. नवीन चंद लोहनी, एमबीपीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बीएन बनकोटी, प्रो. रश्मि पंत सहित कॉलेज की छात्राएं और स्टाफ मौजूद

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823