उत्तराखंड
हल्द्वानी:- दून कॉन्वेंट स्कूल की टीम ने फर्स्ट टेक ग्लोबल चैलेंज के नेशनल फाइनल में बनाई जगह
हल्द्वानी:- दून कॉन्वेंट स्कूल की टीम ने फर्स्ट टेक ग्लोबल चैलेंज के नेशनल फाइनल में बनाई जगह
देशभर की 1000 टीमों में से चुनी गईं सिर्फ 6 टीमें, हल्द्वानी के छात्रों ने बढ़ाया मान
First Tech Global Challenge में हल्द्वानी के Doon Convent Senior Secondary School के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर के फाइनल में जगह बना ली है। इस उपलब्धि से विद्यालय के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।
बरेली रोड, गौजाजली स्थित इस विद्यालय की टीम ने देशभर की लगभग 1000 टीमों के बीच आयोजित चार चरणों की कड़ी प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लिया। बेहतरीन तकनीकी कौशल, नवाचार और टीमवर्क के दम पर यह टीम उन चुनिंदा 6 टीमों में शामिल हुई, जिन्होंने नेशनल लेवल के लिए क्वालिफाई किया।
इस प्रतियोगिता का आयोजन STEM Education Trust और Atal Innovation Mission के सहयोग से किया गया, जिसका उद्देश्य छात्रों में तकनीकी समझ और इनोवेशन को बढ़ावा देना है।
विद्यालय की टीम में ताज़ीम फातिमा, तनमय जोशी, लक्ष्य गोस्वामी, मोहित तिवारी और हिमानी फर्तयाल शामिल रहे। इन सभी छात्रों ने मेंटर शिक्षक Kannu Darmwal के मार्गदर्शन में यह सफलता हासिल की।
विद्यालय के प्रधानाचार्य Krishna Joshi ने छात्रों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि यह सफलता समर्पण और अनुशासन का परिणाम है। वहीं निदेशक Pallav Sah ने इसे विद्यालय और क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताया।
अब यह टीम फाइनल प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी, जहां विजेता को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। विद्यालय परिवार और अभिभावकों को उम्मीद है कि यह टीम आगे भी शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन करेगी।