wh हल्द्वानी/गौलापार/भीमताल:- जलागम योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, अधिकारी धरातल पर करें प्रभावी निगरानी: मंत्री राम सिंह कैड़ा - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

हल्द्वानी/गौलापार/भीमताल:- जलागम योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, अधिकारी धरातल पर करें प्रभावी निगरानी: मंत्री राम सिंह कैड़ा

गौलापार में समीक्षा बैठक, गुणवत्ता और समयबद्ध तरीके से विकास कार्य पूरे करने के निर्देश

हल्द्वानी/गौलापार। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने शुक्रवार को गौलापार स्थित सभागार में जलागम विभाग के अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ विभागीय योजनाओं और विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जलागम विभाग की सभी कल्याणकारी एवं विकास योजनाओं का लाभ राज्य के गांव-गांव और समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक हर हाल में पहुंचे।

बैठक के दौरान मंत्री कैड़ा ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति और धरातल पर हो रहे कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी योजना का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा माना जाएगा, जब उसका सीधा लाभ ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को मिले। इसके लिए अधिकारियों को नियमित रूप से क्षेत्र में जाकर कार्यों का निरीक्षण करने तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की निगरानी करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जलागम विभाग के अंतर्गत संचालित सभी विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए, ताकि आम जनता को समय पर योजनाओं का लाभ मिल सके। साथ ही कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जलागम विभाग की योजनाएं केवल विकास कार्यों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इनके माध्यम से जल संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों का संवर्धन, ग्रामीण आजीविका को मजबूत करने और सतत विकास को बढ़ावा देने का भी लक्ष्य है। उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पूरी गंभीरता और जवाबदेही के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

बैठक में विभागीय अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में संचालित योजनाओं की प्रगति से मंत्री को अवगत कराया तथा विकास कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने पर चर्चा की।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823