wh हल्द्वानी:- खुशियों, रोमांच और सीख का उत्सव — डीपीएस हल्द्वानी में समर कैंप UTSAHA 2025 संपन्न - UK LIVE 24 NEWS NETWORK हल्द्वानी:- खुशियों, रोमांच और सीख का उत्सव — डीपीएस हल्द्वानी में समर कैंप UTSAHA 2025 संपन्न - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

हल्द्वानी:- खुशियों, रोमांच और सीख का उत्सव — डीपीएस हल्द्वानी में समर कैंप UTSAHA 2025 संपन्न

खुशियों, रोमांच और सीख का उत्सव — डीपीएस हल्द्वानी में समर कैंप UTSAHA 2025 संपन्न

हल्द्वानी, 29 मई 2025 से 30 मई 2025

दिल्ली पब्लिक स्कूल हल्द्वानी में आयोजित 10 दिवसीय ग्रीष्मकालीन कैंप ‘UTSAHA 2025’ का शानदार समापन हो गया। यह कैंप प्री-नर्सरी से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया था, जिसमें खेल, कला, रचनात्मकता और साहसिक गतिविधियों से भरपूर अनुभव प्रदान किया गया।

कैंप की शुरुआत ज़ुम्बा, डांस, फिटनेस फिएस्टा, स्विमिंग और वीआर जैसी मज़ेदार गतिविधियों से हुई, जिसने बच्चों में ऊर्जा और उत्साह भर दिया।
दूसरे और तीसरे दिन में एरोबिक्स, स्केटिंग, तैराकी, पेपर क्राफ्ट, बर्ड फीडर मेकिंग और ओरिगामी जैसी गतिविधियाँ रहीं, जो उनकी रचनात्मक सोच को विकसित करने में सहायक रहीं।

तीन दिन का साहसिक कैंप बना आकर्षण का केंद्र —
दिन 7, 8 और 9 में बच्चों ने रोमांच से भरपूर साहसिक गतिविधियाँ कीं, जैसे:
कमांडो क्रॉल और कमांडो नेट, एटीवी राइड, ऊँट की सवारी, ज़िपलाइन, बॉडी ज़ॉर्बिंग, बर्मा ब्रिज, मंकी क्रॉल, वॉटर रोलर, पैडल बोट और वॉल क्लाइंबिंग,
जिन्होंने उनके आत्मविश्वास और टीम भावना को निखारा।

इसके अलावा, क्ले मॉडलिंग, टी-शर्ट पेंटिंग, साइंस इज़ फन, कुकिंग विदआउट फायर, स्टोन और लीफ आर्ट, टेबल एटीकेट्स, बोर्ड गेम्स जैसी गतिविधियों ने विद्यार्थियों को आनंद के साथ सीखने का मौका दिया।

समापन दिवस पर ‘कल्मिनेशन सेरेमनी’ आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागी छात्रों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। बच्चों ने फायरलेस कुकिंग, स्विमिंग, मूवी सेशन का आनंद लिया और पायजामा पार्टी के साथ पूरे कैंप को हर्षोल्लास के साथ विदाई दी।

विद्यालय की प्रधानाचार्या ने इस अवसर पर कहा,
“UTSAHA केवल एक समर कैंप नहीं, बल्कि बच्चों की संपूर्ण विकास यात्रा का अनुभव था।”

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823