Connect with us

उत्तराखंड

हल्द्वानी/काठगोदाम:- नशे में वाहन चला रहा चालक गिरफ्तार, काठगोदाम पुलिस ने वाहन किया सीज


काठगोदाम। जनपद नैनीताल में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “नशा मुक्त नैनीताल” अभियान के तहत काठगोदाम पुलिस ने नशे में वाहन चला रहे एक चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर चल रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल और सीओ रामनगर/हल्द्वानी सुमित पांडे के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सघन चेकिंग अभियान चलाया।


11 मार्च 2026 को चौकी मल्ला काठगोदाम क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने वाहन संख्या UK 04F 0032 को रोककर जांच की। जांच में चालक अत्यधिक नशे की हालत में पाया गया।


पुलिस ने चालक कविंदर उप्रेती (31 वर्ष) पुत्र चंद्रशेखर उप्रेती निवासी कलसिया पुल, काठगोदाम को सार्वजनिक मार्ग पर नशे में वाहन चलाकर लोगों की सुरक्षा को खतरे में डालने के आरोप में धारा 185/207 मोटर वाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया और वाहन को सीज कर दिया।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी मल्ला काठगोदाम उपनिरीक्षक दिलीप कुमार, कांस्टेबल योगेश कुमार और कांस्टेबल कारज सिंह शामिल रहे।


पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नशे में वाहन चलाना न केवल खुद के लिए बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों के लिए भी जानलेवा हो सकता है। यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा करें।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823