wh हल्द्वानी (लोकसभा चुनाव अपडेट) लगेगा स्टार प्रचारकों का जमावड़ा, आएंगे योगी आदित्यनाथ सहित ये स्टार प्रचारक, देखें रिपोर्ट:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK हल्द्वानी (लोकसभा चुनाव अपडेट) लगेगा स्टार प्रचारकों का जमावड़ा, आएंगे योगी आदित्यनाथ सहित ये स्टार प्रचारक, देखें रिपोर्ट:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

हल्द्वानी (लोकसभा चुनाव अपडेट) लगेगा स्टार प्रचारकों का जमावड़ा, आएंगे योगी आदित्यनाथ सहित ये स्टार प्रचारक, देखें रिपोर्ट:-

लोकसभा चुनावों के चलते कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी में आठ अप्रैल को उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की बड़ी सभा होगी। भाजपा ने पहले ही इस मैदान को बुक कर लिया था। जिस वजह से कांग्रेस को राहुल गांधी के कार्यक्रम को आगे बढ़ाना पड़ा।

संभावना है कि राहुल के बाद बतौर स्टार प्रचारक सचिन पायलट भी नैनीताल-ऊधम सिंह नगर सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में रैली कर सकते हैं। युवाओं में पायलट एक चर्चित चेहरा है।

19 अप्रैल को उत्तराखंड में पहले चरण में मतदान होना है। नैनीताल सीट से भाजपा ने अजय भट्ट को फिर से मैदान में उतारा है। जबकि कांग्रेस ने पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी पर विश्वास जताया है। भट्ट के समर्थन में पीएम रुद्रपुर में बड़ी रैली कर चुकी है।

दूसरी तरफ कांग्रेस की तैयारी थी कि आठ को हल्द्वानी में राहुल गांधी की रैली हो। लेकिन एमबी इंटर कॉलेज का मैदान भाजपा ने पहले ही योगी के कार्यक्रम के लिए बुक कर लिया है। ऐसे में योगी के बाद अब राहुल गांधी यहां प्रचार के लिए आएंगे। तारीख भले फाइनल न हुई हो लेकिन कांग्रेसियों ने तैयारी शुरू कर दी है।

स्रोत im

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823