Connect with us

उत्तराखंड

हल्द्वानी/नैनीताल:- सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का किया भव्य स्वागत, जाने क्या रहा खास……..

हल्द्वानी। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने देवभूमि उत्तराखंड के हल्द्वानी आगमन पर भारत सरकार के केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर सांसद अजय भट्ट ने कहा कि अर्जुन राम मेघवाल का प्रशासनिक अनुभव, सरल व्यक्तित्व और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि मेघवाल के नेतृत्व में विधि एवं न्याय के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण सुधारात्मक कार्य हुए हैं, जिनसे देश की न्याय व्यवस्था और सुशासन को नई मजबूती मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी/गौलापार/भीमताल:- जलागम योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, अधिकारी धरातल पर करें प्रभावी निगरानी: मंत्री राम सिंह कैड़ा

सांसद भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अर्जुन राम मेघवाल का मार्गदर्शन और अनुभव राष्ट्र निर्माण की इस यात्रा को और अधिक गति प्रदान करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी/गौलापार/भीमताल:- जलागम योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, अधिकारी धरातल पर करें प्रभावी निगरानी: मंत्री राम सिंह कैड़ा

अंत में सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के उत्तराखंड प्रवास को सफल एवं मंगलमय बताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी/गौलापार/भीमताल:- जलागम योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, अधिकारी धरातल पर करें प्रभावी निगरानी: मंत्री राम सिंह कैड़ा
Ad

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823