wh Haldwani News: कलश यात्रा के दौरान कल 22 नवंबर को हल्द्वानी में रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, देखें समय और डिटेल…… - UK LIVE 24 NEWS NETWORK Haldwani News: कलश यात्रा के दौरान कल 22 नवंबर को हल्द्वानी में रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, देखें समय और डिटेल…… - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

Haldwani News: कलश यात्रा के दौरान कल 22 नवंबर को हल्द्वानी में रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, देखें समय और डिटेल……

दिनांक 22-11-2024 को कलश यात्रा के दौरान यातायात/ डायवर्जन प्लान

नोट- यह डायवर्जन प्लान दिनांक 22-11-2024 को प्रातः कलश यात्रा प्रारम्भ होने से कलश यात्रा समाप्ति तक प्रभावी रहेगा।

◼️जब कलश यात्रा हीरानगर गोल्जू मंदिर हीरानगर से जेल रोड तिराहा के मध्य रहेगी तब-

1- कैंसर अस्पताल/लाइफलाइन तिराहा से जेल रोड को आने वाले समस्त प्रकार के वाहन कैंसर अस्पताल/लाइफलाइन तिराहा से डायवर्ट होकर मुखानी चौराहा होते हुए अपने गंतव्य को जायेंगे।

2- जेल रोड तिराहा से हीरानगर की ओर जाने वाले समस्त प्रकार वाहन जेल रोड तिराहा से डायवर्ट होकर सीधे मुखानी चौक व अल्मोड़ा अर्बन बैंक तिराहा की ओर जाएंगे।
कलश यात्रा के दौरान लाइफलाइन तिराहा से जेल रोड तिराहा की ओर व जेल रोड तिराहा से लाइफलाइन तिराहा की ओर समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।

◼️जब शोभा यात्रा जेल रोड तिराहा से कालाढूंगी तिराहा तक रोड के विपरीत दिशा में अपने दाहिनी ओर चलेगी तब-
1- कालाढूंगी तिराहा से जेल रोड तिराहा की ओर आने वाले समस्त प्रकार के वाहन कालाढूंगी तिराहा से डायवर्ट होकर सीधे ओके होटल- रोडवेज की ओर जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) दीपावली से पहले परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, घर में लगी आग से हजारों का सामान जलकर राख......


2- जब कलश यात्रा जेल रोड तिराहा से अल्मोड़ा अर्बन बैंक तिराहा के मध्य रहेगी तब नैनीताल बैंक तिराहा से अल्मोड़ा अर्बन बैंक तिराहा की ओर आने वाले समस्त प्रकार के वाहन नैनीताल बैंक तिराहा से डायवर्ट होकर रोडवेज होते हुए अपने गंतव्य को जायेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) दीपावली से पहले परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, घर में लगी आग से हजारों का सामान जलकर राख......

◼️जब कलश यात्रा कालाढूंगी तिराहा से अग्रसेन चौक(सिटी चौक)की ओर विपरीत दिशा में अपने दाहिनी ओर चलेगी तब बरेली रोड/ रामपुर रोड से आने आने वाले समस्त प्रकार के वाहनों को सिंधी चौराहा/ सिटी चौराहा से 20 मीटर पहले रोका जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) दीपावली से पहले परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, घर में लगी आग से हजारों का सामान जलकर राख......

◼️जब शोभा यात्रा अग्रसेन चौक से बाजार क्षेत्र में प्रवेश करेगी तब-

1- सिंधी चौराहा/सिटी चौराहा से बाजार क्षेत्र की ओर समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।

2- ओके होटल तिराहा व कालाढूंगी तिराहा से बाजार क्षेत्र की ओर समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।

3- भारद्वाज तिराहा/गोलापुल से ताज चौराहा की ओर समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823