wh हल्द्वानी: भाजपा जिला कार्यालय हल्द्वानी में हुई संगठनात्मक बैठक, कार्यक्रमों की रणनीति पर मंथन - UK LIVE 24 NEWS NETWORK हल्द्वानी: भाजपा जिला कार्यालय हल्द्वानी में हुई संगठनात्मक बैठक, कार्यक्रमों की रणनीति पर मंथन - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

हल्द्वानी: भाजपा जिला कार्यालय हल्द्वानी में हुई संगठनात्मक बैठक, कार्यक्रमों की रणनीति पर मंथन


हल्द्वानी। भाजपा जिला कार्यालय हल्द्वानी (नैनीताल) में नवनियुक्त पदाधिकारियों के साथ परिचय एवं समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठनात्मक मजबूती के साथ आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

हल्द्वानी: भाजपा जिला कार्यालय हल्द्वानी में हुई संगठनात्मक बैठक, कार्यक्रमों की रणनीति पर मंथन


बैठक के दौरान उत्तराखण्ड सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रस्तावित कार्यक्रमों तथा रक्षा मंत्री Rajnath Singh के आगमन को लेकर रणनीति तय की गई। कार्यक्रमों की रूपरेखा, जिम्मेदारियों के निर्धारण और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तार से मंथन किया गया।

हल्द्वानी: भाजपा जिला कार्यालय हल्द्वानी में हुई संगठनात्मक बैठक, कार्यक्रमों की रणनीति पर मंथन


बैठक में प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल, जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी, युवा मोर्चा प्रभारी एवं जिला महामंत्री रंजन बरगली, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष चंदन बिष्ट, जिला महामंत्री कनिष्क ढींगरा एवं कमल रावत, प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा कार्तिक हरबोला, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी गौरव जोशी, सह सोशल मीडिया प्रभारी उदित पंत सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हल्द्वानी: भाजपा जिला कार्यालय हल्द्वानी में हुई संगठनात्मक बैठक, कार्यक्रमों की रणनीति पर मंथन


इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार की संगठनात्मक बैठकें कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करती हैं और संगठन को अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823