Connect with us

उत्तराखंड

हल्द्वानी: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के दौरे को लेकर तैयारियां तेज, आयुक्त दीपक रावत ने दिए सख्त निर्देश


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के दौरे को लेकर तैयारियां तेज, हल्द्वानी में पूर्व तैयारी बैठक सम्पन्न


21 मार्च को एमबी मैदान में होगा भव्य आयोजन, आयुक्त दीपक रावत ने दिए सख्त निर्देश


हल्द्वानी, 18 मार्च 2026
माननीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आगामी 21 मार्च को जनपद नैनीताल भ्रमण के मद्देनजर सर्किट हाउस हल्द्वानी में आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत की अध्यक्षता में पूर्व तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिकारियों को कार्यक्रम की सभी तैयारियां समयबद्ध और त्रुटिरहित ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

दीपक रावत, सीएम सचिव व कमिश्नर, कुमाऊं मंडल


आयुक्त ने बताया कि राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 21 मार्च को एमबी इंटर कॉलेज मैदान में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आयोजन को सफल और व्यवस्थित बनाने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।


बैठक के दौरान आयुक्त ने मंच, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, वीआईपी एवं मीडिया बैठने की व्यवस्था, पार्किंग, शौचालय और आपातकालीन सेवाओं सहित सभी व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और प्रत्येक व्यक्ति के बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।


आयुक्त ने जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टीसी मंजूनाथ को सेक्टरवार जिम्मेदारियां तय करने और सभी कमियों को समय रहते दूर करने के निर्देश दिए। साथ ही जल संस्थान को पेयजल टैंकर, पर्याप्त डिस्पेंसर और मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। परिवहन विभाग को आगंतुकों की आवाजाही के लिए उचित प्रबंधन करने के निर्देश दिए गए।


नगर निगम हल्द्वानी को नियमित सफाई अभियान चलाने तथा लोक निर्माण विभाग को वीआईपी मार्ग सहित सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए गए। मुख्य विकास अधिकारी को कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी लगाने की तैयारियां शुरू करने को कहा गया।
बैठक के उपरांत आयुक्त दीपक रावत ने एमबी इंटर कॉलेज मैदान पहुंचकर तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को मंच एवं पंडाल निर्माण सहित सभी कार्य समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।


बैठक में दर्जा राज्य मंत्री डॉ. अनिल कपूर डब्बू, भाजपा प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल, जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, जिलाधिकारी उधमसिंह नगर नीतिन भदौरिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


प्रशासन द्वारा रक्षा मंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं, जिससे कार्यक्रम को सफल और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जा सके।

स्रोत: सू.वि, नैनीताल

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823