wh हल्द्वानी: रक्षा मंत्री के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज, सीडीओ अरविन्द कुमार पाण्डे ने लिया जायजा - UK LIVE 24 NEWS NETWORK हल्द्वानी: रक्षा मंत्री के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज, सीडीओ अरविन्द कुमार पाण्डे ने लिया जायजा - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

हल्द्वानी: रक्षा मंत्री के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज, सीडीओ अरविन्द कुमार पाण्डे ने लिया जायजा

हल्द्वानी, 19 मार्च 2026
जनपद नैनीताल के हल्द्वानी में आगामी 21 मार्च को प्रस्तावित रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डे ने सहकारी बैंक सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/बिन्दुखत्ता:- नवरात्रि पर मानवता की मिसाल: हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट ने कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को बढ़ाया हाथ........
हल्द्वानी: रक्षा मंत्री के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज, सीडीओ अरविन्द कुमार पाण्डे ने लिया जायजा

बैठक में सीडीओ ने सभी विभागों को निर्देशित करते हुए कहा कि राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम महत्वपूर्ण है, जिसे सफलतापूर्वक सम्पन्न करना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियों को समयबद्ध और त्रुटिरहित ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।

सीडीओ ने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर लगाए जाने वाले विभागीय स्टॉलों का प्रदर्शन निर्धारित समय के भीतर सुनिश्चित किया जाए, ताकि आयोजन को भव्य रूप दिया जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/बिन्दुखत्ता:- नवरात्रि पर मानवता की मिसाल: हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट ने कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को बढ़ाया हाथ........

बैठक के बाद मुख्य विकास अधिकारी ने एमबी इंटर कॉलेज मैदान पहुंचकर तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने मंच, पंडाल और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए और सभी कार्य समय से पूर्ण करने को कहा।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी, एपीडी चंद्रा फर्त्याल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/बिन्दुखत्ता:- नवरात्रि पर मानवता की मिसाल: हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट ने कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को बढ़ाया हाथ........

स्रोत: सू.वि. नैनीताल

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823