wh हल्द्वानी:- महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु “सक्षम महिला समर्थ भारत” कार्यक्रम आयोजित - UK LIVE 24 NEWS NETWORK हल्द्वानी:- महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु “सक्षम महिला समर्थ भारत” कार्यक्रम आयोजित - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

हल्द्वानी:- महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु “सक्षम महिला समर्थ भारत” कार्यक्रम आयोजित

हल्द्वानी:- महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु “सक्षम महिला समर्थ भारत” कार्यक्रम आयोजित


तेजस्विनी जन सेवा समिति द्वारा 17 मार्च 2026 को महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से महिला संवाद कार्यक्रम “सक्षम महिला समर्थ भारत” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वावलंबन (आत्मनिर्भरता) की दिशा में कार्य कर रही 21 महिलाओं को सम्मानित किया गया।

हल्द्वानी:- महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु “सक्षम महिला समर्थ भारत” कार्यक्रम आयोजित


इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष कृति तिवारी ने कहा कि आज महिलाएं शिक्षा, नौकरी, व्यवसाय, खेल और विज्ञान सहित हर क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही हैं।

हल्द्वानी:- महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु “सक्षम महिला समर्थ भारत” कार्यक्रम आयोजित

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि आत्मनिर्भर बनने के लिए शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण आधार है, जो न केवल सही-गलत की समझ देती है, बल्कि महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति भी जागरूक बनाती है। उन्होंने महिलाओं से अपने कौशल विकास—जैसे कंप्यूटर, सिलाई, ब्यूटीशियन आदि—पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया।


ब्यूटीशियन प्रशिक्षक ललिता पांडेय ने कहा कि आत्मनिर्भर नारी अपने परिवार के साथ-साथ समाज और देश के विकास में भी अहम भूमिका निभाती है।


कार्यक्रम में दिव्य ज्योति महिला एवं बाल विकास संस्था की अध्यक्ष दिव्या कोटियाल सहित नीलम आर्या, दिशा मोरा, पूजा जोशी, निकिता कुल्याल, पूजा कोरंगा, सपना कार्की, रोशनी कोरंगा, पूजा राणा, शोभा नायाल, मुस्कान अग्रवाल, गीता धामी, सोनिया भंडारी, हरप्रिया दसोंनी, बबीता और अन्य अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823