Connect with us

उत्तराखंड

हल्द्वानी/काठगोदाम:- गौला बैराज में कूदे बुजुर्ग को जल पुलिस ने बचाया, परिजनों को किया सुपुर्द…..


हल्द्वानी। थाना काठगोदाम की जल पुलिस टीम ने तत्परता और सूझबूझ का परिचय देते हुए गौला बैराज में कूदे एक बुजुर्ग व्यक्ति का सकुशल रेस्क्यू कर बड़ी अनहोनी टाल दी।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को हे0का0 जल पुलिस प्रताप गड़िया को कॉलर दीपक भण्डारी द्वारा सूचना दी गई कि एक व्यक्ति गौला बैराज में कूद गया है। सूचना मिलते ही जल पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से पानी में कूदे व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- तराई पूर्वी डीएफओ हिमांशु बागरी का यूपी में भी जबरदस्त एक्शन, खैर तस्करी पर कसा शिकंजा......देखें रिपोर्ट:-


पूछताछ में बुजुर्ग ने अपना नाम मोहन चन्द्र उपाध्याय (80 वर्ष) निवासी गंगाविहार, कुसुमखेड़ा बताया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उनके परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद उनके पुत्र यत्तीश उपाध्याय व ममता उपाध्याय मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- तराई पूर्वी डीएफओ हिमांशु बागरी का यूपी में भी जबरदस्त एक्शन, खैर तस्करी पर कसा शिकंजा......देखें रिपोर्ट:-


परिजनों ने बताया कि मोहन चन्द्र उपाध्याय पिछले कुछ समय से अवसाद (डिप्रेशन) से पीड़ित हैं और उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए बुजुर्ग को सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई और स्थानीय लोगों के सहयोग से एक बड़ा हादसा टल गया।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823