Connect with us

उत्तराखंड

हल्द्वानी/चोरगलिया:- 110 पाउच कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, एसएसपी के निर्देश पर चोरगलिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई


हल्द्वानी। जनपद नैनीताल में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चोरगलिया थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को 110 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के सख्त निर्देशों पर जनपद में अवैध शराब के कारोबार पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल तथा क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।


चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 110 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सोनू सिंह (26 वर्ष) पुत्र सुरजीत सिंह निवासी सरकारी विद्यालय के पास, ग्राम ददसिया अमर नगर, फरीदाबाद (हरियाणा) तथा वर्तमान में पूर्वी यूक्रोली, थाना सितारगंज, जनपद ऊधम सिंह नगर निवासी बताया।


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर संख्या 14/2026, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक मनजीत सिंह, हेड कांस्टेबल जगदीश सिंह और कांस्टेबल चंदन सिंह शामिल रहे।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823