wh हल्द्वानी/लालकुआं:- बिंदुखत्ता को फिर मिली उम्मीद: राजस्व गांव मामले में विधायक डॉ मोहन बिष्ट ने किया ये अहम कार्य, देखें रिपोर्ट:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

हल्द्वानी/लालकुआं:- बिंदुखत्ता को फिर मिली उम्मीद: राजस्व गांव मामले में विधायक डॉ मोहन बिष्ट ने किया ये अहम कार्य, देखें रिपोर्ट:-

हल्द्वानी/लालकुआं:- बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा दिलाने की दिशा में लालकुआं विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट द्वारा एक बार फिर सकारात्मक पहल की गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाए जाने संबंधी पूर्व में विलोपित की गई घोषणा को पुनः जीवित करने का अनुमोदन प्रदान कर दिया है और इस मामले में डॉक्टर मोहन सिंह बिष्ट द्वारा पूर्व में भी प्रयास किए गए थे। साथ ही लगातार प्रयासों के बाद एक बार पुनः लालकुआं विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट द्वारा मुख्यमंत्री के प्रस्तावित हल्द्वानी दौरे से पूर्व इस निर्णय को क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी राहत और सौगात के रूप में देखा जा रहा है।


जानकारी के अनुसार, लालकुआं के विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट के अनुरोध पर मुख्यमंत्री ने इस महत्वपूर्ण घोषणा को फिर से प्रभावी करने का निर्णय लिया। इससे लंबे समय से राजस्व ग्राम का दर्जा पाने की मांग कर रहे बिंदुखत्तावासियों में उत्साह का माहौल है।


दरअसल, राजस्व विभाग द्वारा पूर्व में मुख्यमंत्री घोषणा के तहत बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाए जाने की प्रक्रिया शुरू की गई थी, लेकिन संबंधित क्षेत्र वन क्षेत्रांतर्गत होने के कारण वन विभाग के माध्यम से भारत सरकार से अनापत्ति (एनओसी) प्राप्त करना आवश्यक था। केंद्र से अनुमति मिलने के बाद ही शासन स्तर पर अंतिम नीतिगत निर्णय लिया जाना संभव था।


प्रक्रिया में अधिक समय लगने की संभावना को देखते हुए 1 जुलाई 2025 को आयोजित मुख्यमंत्री घोषणाओं की विभागीय समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों के क्रम में इस घोषणा को राजस्व विभाग की सूची से विलोपित करने का अनुरोध किया गया था, जिसके बाद इसे हटा दिया गया था।


अब मुख्यमंत्री द्वारा घोषणा को पुनर्जीवित किए जाने की स्वीकृति मिलने से बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम का दर्जा दिलाने की प्रक्रिया दोबारा शुरू होने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। यदि वन एवं केंद्र स्तर की आवश्यक औपचारिकताएं समय पर पूरी होती हैं, तो क्षेत्रवासियों को जल्द ही राजस्व ग्राम का लाभ मिल सकता

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823