Connect with us

उत्तराखंड

हल्द्वानी/नैनीताल:- नशा मुक्ति से जुड़े व्यक्तियों के लिए हल्द्वानी में चिकित्सा शिविर आयोजित


नैनीताल। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय और समाज कल्याण विभाग के सहयोग से नशा मुक्ति से जुड़े व्यक्तियों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए शनिवार को हल्द्वानी स्थित बेस अस्पताल में विशेष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर “स्माइल प्रोजेक्ट योजना” के अंतर्गत आयोजित किया गया।


शिविर का मुख्य उद्देश्य नशा मुक्ति से जुड़े व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सकीय परामर्श तथा पुनर्वास से संबंधित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना था, ताकि उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- तराई पूर्वी डीएफओ हिमांशु बागरी का यूपी में भी जबरदस्त एक्शन, खैर तस्करी पर कसा शिकंजा......देखें रिपोर्ट:-


शिविर में समाज कल्याण विभाग के अपर सचिव एवं उत्तराखंड बहुद्देशीय वित्त एवं विकास निगम के प्रबंध निदेशक प्रकाश चंद्र सहित कई अधिकारी और चिकित्सक मौजूद रहे। कार्यक्रम में डॉ. केएस दताल, डॉ. हर्ष हरी (अस्थि रोग विशेषज्ञ), डॉ. कुंवर (फिजिशियन), केआर जोशी, सहायक निदेशक समाज कल्याण, जिला समाज कल्याण अधिकारी नैनीताल विश्वनाथ गौतम तथा नगर निगम हल्द्वानी की सहायक नगर आयुक्त विमला जोशी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- तराई पूर्वी डीएफओ हिमांशु बागरी का यूपी में भी जबरदस्त एक्शन, खैर तस्करी पर कसा शिकंजा......देखें रिपोर्ट:-


इसके अलावा उत्तराखंड बहुद्देशीय वित्त एवं विकास निगम, जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र हल्द्वानी और प्रधानमंत्री दिव्यांग केंद्र की टीमों ने भी शिविर के संचालन में सहयोग किया।


शिविर के दौरान नशा मुक्ति से जुड़े लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। साथ ही पुनर्वास से जुड़ी योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी दी गई तथा उन्हें स्वरोजगार, कौशल विकास और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने के लिए मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- तराई पूर्वी डीएफओ हिमांशु बागरी का यूपी में भी जबरदस्त एक्शन, खैर तस्करी पर कसा शिकंजा......देखें रिपोर्ट:-


कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों और चिकित्सकों ने कहा कि इस प्रकार के शिविरों से नशा मुक्ति से जुड़े व्यक्तियों को सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर मिलेगा और वे समाज की मुख्यधारा में शामिल हो सकेंगे।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823