Connect with us

उत्तराखंड

हल्द्वानी/नैनीताल: नैनीताल में रक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री का दौरा, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी, देखें अपडेट:-


नैनीताल, 19 मार्च 2026
जनपद नैनीताल में वीआईपी मूवमेंट को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जानकारी देते हुए बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 21 मार्च को एक दिवसीय दौरे पर नैनीताल आ रहे हैं, जबकि एक दिन पूर्व 20 मार्च को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी जनपद भ्रमण पर पहुंचेंगे।


20 मार्च: मुख्यमंत्री का कार्यक्रम
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 20 मार्च को देवीधुरा (चंपावत) से प्रस्थान कर अपराह्न 3:15 बजे गोलापार हेलीपैड, हल्द्वानी पहुंचेंगे। इसके बाद वे 3:30 बजे सर्किट हाउस हल्द्वानी पहुंचकर रक्षा मंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा बैठक करेंगे तथा स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे।


21 मार्च: रक्षा मंत्री का कार्यक्रम
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 21 मार्च को त्रिशूल एयर फोर्स स्टेशन, बरेली से प्रस्थान कर पूर्वाह्न 11:15 बजे घोड़ाखाल हेलीपैड, नैनीताल पहुंचेंगे। इसके बाद वे सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में आयोजित हीरक जयंती समारोह में प्रतिभाग करेंगे।


कार्यक्रम के पश्चात वे अपराह्न 1:10 बजे घोड़ाखाल हेलीपैड से प्रस्थान कर 1:30 बजे आर्मी हेलीपैड हल्द्वानी पहुंचेंगे। यहां से वे एमबी इंटर कॉलेज मैदान पहुंचकर उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।


जनसभा के बाद रक्षा मंत्री एमबी इंटर कॉलेज मैदान से आर्मी हेलीपैड के लिए रवाना होंगे और वहां से अपराह्न 3:25 बजे त्रिशूल एयर फोर्स स्टेशन, बरेली के लिए प्रस्थान करेंगे।


प्रशासन ने दोनों वीआईपी दौरों को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं और सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित विभागों को सतर्क रहने को कहा गया है।

स्रोत: सू.वि. नैनीताल

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823