wh यूक्रेन से दिल्ली पहुंचे हल्द्वानी की विजय चौहान ने बताई यूक्रेन की खतरनाक दास्तान - UK LIVE 24 NEWS NETWORK यूक्रेन से दिल्ली पहुंचे हल्द्वानी की विजय चौहान ने बताई यूक्रेन की खतरनाक दास्तान - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

यूक्रेन से दिल्ली पहुंचे हल्द्वानी की विजय चौहान ने बताई यूक्रेन की खतरनाक दास्तान

यूक्रेन से दिल्ली पहुंचे हल्द्वानी की विजय चौहान ने बताई यूक्रेन की खतरनाक दास्तान

विजय चौहान ने बताया कि 24 को धमाकों के बाद यूक्रेन में दहशत का माहौल बन गया इसके बाद वहां की सरकार ने अनाउंसमेंट किया की हालात और बेकाबू हो सकते हैं आप सभी बाजार से 20 दिन का राशन रख ले, जिसके बाद वह बाजार से राशन ले आए।

विजय चौहान ने बताया कि मैं और मेरे दोस्त कमरे में थे यूक्रेन के इवानों फ्रैंकिंग शहर में मेरा कमरा है यहां से 5 किलोमीटर दूर एयरपोर्ट में जोरदार धमाका और सायरन बजा हम सभी दोस्त भागकर बंकर में घुस गए, सायरन बंद हुआ उसके बाद हम बाहर आए देखा तो हालात बहुत खराब थे, सभी छात्र-छात्राएं 20 -20 घंटे तक बंकर में रह रहे हैं बनकर में रहना बेहद ही मुश्किल हो रहा था ।

विजय चौहान ने बताया कि यूक्रेन में उनकी अपनी गाड़ी है। 24 तारीख को यूक्रेन में धमाकों के चलते सरकार ने अनाउंसमेंट किया कि हालात और भी गंभीर हो सकते हैं आप सभी 20 दिन का राशन भर लें इसके बाद वह राशन लेने बाजार गए जिसके चलते उन्होंने वहां का माहौल देखकर तय किया कि वह है स्वदेश चले जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में खुला सैसी नेल्स एंड फैशन स्टूडियो, महिलाओं को मिलेगा फैशन और नेल आर्ट का नया ठिकाना

मैंने सुबह 7 बजे अपने पड़ोसी से बात की और अपने जेब खर्चे से कार का इंतजाम किया। जिसके बाद हम इवानो फ्रैंकिंग से 170 किलोमीटर दूर रोमानिया बॉर्डर पहुंचे । जहाँ करीब 4000 लोगों की बेहदवास भीड़ थी , 12 घंटे हम वहाँ बॉर्डर पर खड़े रहे। रोमानिया सरकार ने बॉर्डर पर उपस्थित सभी लोगों के लिए लंगर व जल – पान का इंतजाम भी किया था ।शनिवार की शाम रोमानिया से एयरलिफ्ट हुए रविवार की देर शाम हम लोग दिल्ली के उत्तराखंड भवन में पहुंच गए
तब जाकर हम ने राहत की सांस ली।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में खुला सैसी नेल्स एंड फैशन स्टूडियो, महिलाओं को मिलेगा फैशन और नेल आर्ट का नया ठिकाना

हल्द्वानी के छात्र हैं यूक्रेन में फंसे

  • ऐश्वर्या सूर्यवंशी पुत्री रविंद्र सूर्यवंसी निवासी जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा।
  • स्नेहा पांडे पुत्री दिनेश चंद्र पांडे निवासी कालिका कालोनी लोहारियासाल तल्ला हल्द्वानी।
  • मयंक गोस्वामी पुत्र डीएन गोस्वामी निवासी बिठौरिया नंबर एक हल्द्वानी।
  • रोहन धोनी पुत्र एनएस धोनी निवासी शीशमहल काठगोदाम।
  • मनोज्ञा बोरा पुत्री देवेंद्र बोरा निवासी अम्बा विहार लालडांठ।
  • शैली त्रिपाठी पुत्री हरीश चंद्र त्रिपाठी निवासी पीलीकोठी आदर्शनगर हल्द्वानी।
  • श्रेष्टी गुप्ता पुत्री संजय गुप्ता निवासी छड़ायल सुयाल हल्द्वानी।
  • मोहम्मद कासिम पुत्र अब्दुल माजिद निवासी अब्दुला बिल्डिंग हल्द्वानी।
  • श्रुति मेहरा पुत्री प्रमोद मोहरा निवासी गोजाजाली उत्तर इंदिरानगर।
  • अंजलि श्रीवास्तव निवासी मुखानी।
  • महक मलिक पुत्री शाकीर मलिक निवासी इंद्रानगर।
  • मिताली मेहरा पुत्री देवेंद्र मेहरा निवासी दमुवाढूंगा।
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823