wh खुशखबरी। हल्द्वानी से इन शहरों के लिए 22 फरवरी से हैली सेवा होगी प्रारम्भ, एसडीएम ने दी जानकारी…. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

खुशखबरी। हल्द्वानी से इन शहरों के लिए 22 फरवरी से हैली सेवा होगी प्रारम्भ, एसडीएम ने दी जानकारी….

हल्द्वानी से पिथौरागढ़, मुनस्यारी और चंपावत के लिए 22 फरवरी से हैली सेवा प्रारम्भ होगी- उपजिलाधिकारी पारितोष वर्मा

उपजिलाधिकारी पारितोष वर्मा ने बताया कि हैली सेवा का ट्रायल सफल होने पर डीजीसीए की अनुमति के बाद यह सेवा 22 फरवरी से 2024 से प्रारम्भ होगी। उन्होंने बताया कि विगत दिवस 19 जनवरी को गौलापार हैलीपेड से हेली सेवा हेतु ट्रायल किया गया था इसके पश्चात नागरिक उडडयन महानिदेशालय (डीजीसीए) द्वारा कुछ कार्य करने के निर्देश दिये थे। श्री वर्मा ने बताया कि प्रशासन द्वारा हैलीपैड में हवाई यात्रा सुचारू हेतु आवश्यक सभी व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद कर दिया है। 22 फरवरी से हल्द्वानी से पिथौरागढ, मुनस्यारी व चम्पावत के लिए हेली सेवा प्रारंभ होगी।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823