wh (मदद) रेलवे के ठेका श्रमिक की असमय मृत्यु के बाद पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे युवा भाजपा नेता दीपेंद्र सिंह कोश्यारी, दी आर्थिक मदद। - UK LIVE 24 NEWS NETWORK (मदद) रेलवे के ठेका श्रमिक की असमय मृत्यु के बाद पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे युवा भाजपा नेता दीपेंद्र सिंह कोश्यारी, दी आर्थिक मदद। - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

(मदद) रेलवे के ठेका श्रमिक की असमय मृत्यु के बाद पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे युवा भाजपा नेता दीपेंद्र सिंह कोश्यारी, दी आर्थिक मदद।

लालकुआं
रिपोर्ट:- शैलेन्द्र कुमार सिंह
निकटवर्ती क्षेत्र राजीव नगर बंगाली कॉलोनी निवासी रेलवे के ठेका श्रमिक राजकुमार उम्र 35 वर्ष की असमय मृत्यु को लेकर जहां क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोगों ने लंबी लड़ाई लड़ कर पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की पहल की तो वहीं अब पीड़ित परिवार को मदद देने के लिए युवा भाजपा नेता दीपेंद्र सिंह कोश्यारी परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे और उन्हें फौरी तौर पर तत्काल आर्थिक मदद उपलब्ध कराई।

बताते चलें कि देहरादून में होने की वजह से दीपेंद्र सिंह कोश्यारी पीड़ित परिवार से मिलने नहीं पहुंच पाए थे मगर सूचना मिलने के बाद वह देहरादून से तत्काल लालकुंआ पहुंचे और सीधे पीड़ित के घर जाकर परिवार के सदस्यों से बातचीत की एवं उन्हें सांत्वना देते हुए इस दुख की घड़ी में भगवान से कष्ट सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। उन्होंने पीड़ित परिवार की माली हालत को देखते हुए तत्काल आर्थिक मदद उपलब्ध कराई साथ ही आश्वासन दिया कि यदि भविष्य में किसी भी प्रकार की आवश्यकता पड़ी तो वह सदैव तत्पर हैं। इस दौरान उनके साथ संजय अरोड़ा,महिपाल सिंह, राम सिंह पपोला, रवि पंडित, रोहन चौधरी, तौफीक आदि मौजूद रहे।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823