wh यहां बस रोक कर सड़क पर पढ़ी नमाज, फिर योगी की पुलिस ने लिया ये एक्शन - UK LIVE 24 NEWS NETWORK यहां बस रोक कर सड़क पर पढ़ी नमाज, फिर योगी की पुलिस ने लिया ये एक्शन - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तर प्रदेश

यहां बस रोक कर सड़क पर पढ़ी नमाज, फिर योगी की पुलिस ने लिया ये एक्शन

शाहजहांपुर: विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों ने यहां सड़क पर नमाज पढ़ने के आरोप में पश्चिम बंगाल के लोगों के एक समूह को पुलिस के हवाले कर दिया।

ये लोग अजमेर शरीफ जा रहे थे । यह घटना रविवार की शाम की है, लेकिन यह तब प्रकाश में आया जब इससे संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पश्चिम बंगाल के लोगों का यह समूह अजमेर शरीफ जा रहा था।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) संजीव बाजपेई ने बुधवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ”रविवार को लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर तिलहर थाना क्षेत्र के कपसेड़ा गांव में कुछ लोगों द्वारा सड़क पर नमाज अदा किये जाने की सूचना मिली थी।”

उन्होंने बताया, ”इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और वहां से 18 लोगों को थाने ले आयी और बाद में उन सभी ने माफीनामा लिखकर दिया, जिसके बाद उन्हें निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।” उन्होंने बताया, ”ये लोग पश्चिम बंगाल से एक बस से अजमेर शरीफ जा रहे थे। बस में 60 सवारियों की क्षमता थी मगर उस पर उससे ज्‍यादा लोग सवार थे। बस के ‘नो पार्किंग जोन’ में खड़ी होने के कारण उसका चालान कर दिया गया था।”

पुलिस से इस मामले की शिकायत करने वाले विश्‍व हिन्‍दू परिषद के नेता राजेश अवस्थी ने बताया कि वह अपने कार्यकर्ताओं के साथ कछियानी खेड़ा तिलहर स्थित मंदिर में जा रहे थे तभी उन्होंने कपसेडा गांव के पास कुछ लोगों को सड़क पर नमाज पढ़ते देखा।

इस पर अवस्थी ने उनलोगों से कहा कि वे लोग उत्तर प्रदेश में हैं, योगी आदित्यनाथ की सरकार है, और यहां खुले में नमाज पढ़ना मना है। वहीं, सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में विहिप कार्यकर्ताओं को बस में सवार कुछ लोगों से कान पकड़कर माफी मांगने के लिए कहते सुना जा सकता है। घटना के बाद सभी यात्रियों को लेकर बस अजमेर के लिए रवाना हो गई।

स्रोत इंटरनेट मीडिया

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तर प्रदेश

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823