wh अगर अभी तक नहीं किया सशस्त्र जमा तो होगी यह कार्रवाई - UK LIVE 24 NEWS NETWORK अगर अभी तक नहीं किया सशस्त्र जमा तो होगी यह कार्रवाई - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

अगर अभी तक नहीं किया सशस्त्र जमा तो होगी यह कार्रवाई

हल्द्वानी – लोक सभा चुनाव से पहले लाइसेंसी शस्त्र जमा नहीं कराने पर होगी कार्यवाही- उपजिला निर्वाचन अधिकारी जनपद में कुल 8663 लाइसेंसी शस्त्र धारक हैं जिसमें से बैंक, सुरक्षा गार्ड कार्मिकों को छोडकर अभी तक 3822 लोगों ने शस्त्र जमा नहीं किये हैं।


उपजिला निर्वाचन अधिकारी पीआर चौहान ने कहा कि चुनाव को शांतिपूर्वक, निष्पक्ष और भय मुक्त वातावरण में संपन्न करवाने के उद्देश्य से लाइसेंस धारक अपना हथियार बिना किसी देरी के अपने नजदीकी थाने या प्राधिकृत शस्त्र डीलरों के पास जमा कराएं। उन्हांने कहा कि चौकी और थाना प्रबंधक अपने क्षेत्र में लाइसेंसी हथियार रखने वाले लोगों के हथियार जमा कराना सुनिश्चित करें। कोई भी व्यक्ति थाना के अलावा प्राधिकृत शस्त्र डीलर के पास भी अपने हथियार जमा करवा सकता है, मगर हथियार जमा करवाने की रसीद को संबंधित थाने में दिखाना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी/हल्दूचौड़:- सेवा की मुहिम को मिला चिकित्सक परिवार का साथ, हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट को दिया ₹34 हजार सहयोग, देखें पूरी अपडेट:-

उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान किसी के पास भी कोई हथियार नही होगा, जो लोग अपने लाइसेंसी शस्त्र जमा नहीं करेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823