wh अल्मोड़ा सड़क हादसे में 3 साल की शिवानी के सिर से उठा मां-बाप का साया, दर्द से कराहते हुए मम्मी पापा को करती रही याद……. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK अल्मोड़ा सड़क हादसे में 3 साल की शिवानी के सिर से उठा मां-बाप का साया, दर्द से कराहते हुए मम्मी पापा को करती रही याद……. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

अल्मोड़ा सड़क हादसे में 3 साल की शिवानी के सिर से उठा मां-बाप का साया, दर्द से कराहते हुए मम्मी पापा को करती रही याद…….

अल्मोड़ा: उत्तराखंड के अल्मोड़ा बस हादसे ने सबको झकझोर कर रख दिया है. इस हादसे में 36 लोगों की असमय ही दर्दनाक मौत हो गई. जिसमें शिवानी रावत के माता-पिता भी शामिल थे. जिनकी इस हादसे में मौत हो गई. जबकि, 3 साल की शिवानी गंभीर रूप से घायल हो गई, लेकिन गनीमत से उसकी जान बच गई.

उस वक्त लोगों की आंखें छलक गई, जब खून से लथपथ शिवानी अपने माता-पिता को खोजती रही और मम्मी-पापा चिल्लाती रही, लेकिन उसे क्या पता उसके माता-पिता अब इस दुनिया में ही नहीं रहे.

 जानकारी के मुताबिक, पौड़ी गढ़वाल के दिगोलीखाल की बिरखेत रहने वाली शिवानी रावत (उम्र 3 वर्ष) अपने पिता मनोज रावत और माता चारू देवी के साथ दीपावली का त्योहार मनाने गांव आई हुई थी. जो दिवाली मनाकर आज बस में सवार होकर रामनगर जा रही थी. तभी रास्ते में बस हादसे का शिकार हो गई. इस हादसे में शिवानी के पिता और माता की मौत हो गई. जबकि, मासूम शिवानी रावत गंभीर रूप से घायल हो गई.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं न्यूज:- चेयरमैन और कोतवाल विवाद अपडेट: ट्रांसफर की मांग और कार्य बहिष्कार का ऐलान! शहर की सफाई व्यवस्था चरमराने और जनता के जरूरी काम प्रभावित होने का मंडराया खतरा......

मम्मी-पापा चिल्लाती रही घायल शिवानी: वहीं, घायल शिवानी रावत को अन्य घायलों के साथ रामनगर के राम दत्त जोशी संयुक्त चिकित्सालय रामनगर लाया गया. जहां उसका उपचार किया गया. इस दौरान अपने माता-पिता को खो चुकी घायल शिवानी मम्मी-पापा चिल्लाती रही. शिवानी को गंभीर चोटें आई है. उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेज दिया गया.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं न्यूज:- बेलगाम वाहनों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! नगर पंचायत अध्यक्ष ने खोली व्यवस्था की पोल, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए गंभीर सवाल......पुलिस का पक्ष भी आया सामने

शिवानी रावत के परिजन मदनमोहन सिंह रावत ने बताया कि शिवानी रावत के पिता मनोज रावत रामनगर में उद्यान विभाग में कार्यरत थे. जबकि, माता चारू देवी गृहणी थी. अब शिवानी रावत के घर में एक चाचा और दादी मौजूद हैं. वहीं, हादसे की सूचना पर शिवानी रावत के नाना भी एम्स ऋषिकेश के लिए रवाना हो गए हैं. शिवानी के अलावा इस हादसे में कई परिवारों के घरों के चिराग बुझ गए.

 बता दें कि सोमवार की सुबह करीब 8:45 बजे अल्मोड़ा के सल्ट तहसील के अंतर्गत कूपी मोटर मार्ग पर मसचूला (मार्चुला) के पास गढ़वाल मोटर ओनर्स यूनियन लिमिटेड की बस संख्या UK 12 PA 0061 हादसे का शिकार हो गई थी. इस हादसे में 28 लोगों ने मौके पर दम तोड़ा. जबकि, 8 लोगों की मौत उपचार के दौरान अस्पताल में हुई.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं न्यूज:- चेयरमैन और कोतवाल विवाद अपडेट: ट्रांसफर की मांग और कार्य बहिष्कार का ऐलान! शहर की सफाई व्यवस्था चरमराने और जनता के जरूरी काम प्रभावित होने का मंडराया खतरा......

इस तरह से अभी तक 36 लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि, 27 घायलों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार जारी है. वहीं, गंभीर रूप से घायल 6 लोगों को एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेजा गया है. जिनमें शिवानी रावत भी शामिल हैं. जिसका भी एम्स ऋषिकेश में इलाज चल रहा है. वहीं, शिवानी के नाना का नाम बीएस रावत है, जो रामनगर के पिरुमदारा क्षेत्र में रहते हैं.

स्रोत im

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823