wh Uttarakhand: 38वें राष्ट्रीय खेलों में देवभूमि की बेटी ज्योति वर्मा ने किया प्रदेश का नाम रोशन, जीता ये पदक - UK LIVE 24 NEWS NETWORK Uttarakhand: 38वें राष्ट्रीय खेलों में देवभूमि की बेटी ज्योति वर्मा ने किया प्रदेश का नाम रोशन, जीता ये पदक - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

Uttarakhand: 38वें राष्ट्रीय खेलों में देवभूमि की बेटी ज्योति वर्मा ने किया प्रदेश का नाम रोशन, जीता ये पदक

उत्तराखंड की बेटी ज्योति वर्मा ने 38वें राष्ट्रीय खेल में मार्शल आर्ट वूशु की चांगक्वान प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया।

 उनकी इस उपलब्धि से राज्य का राष्ट्रीय खेल में पदक खाता खुला, जिससे पूरे उत्तराखंड में हर्ष और गर्व का माहौल है।

 

खेल मंत्री रेखा आर्या ने ज्योति वर्मा को इस ऐतिहासिक  उपलब्धि के लिए बधाई दी और कहा कि यह सफलता उत्तराखंड की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

 सरकार द्वारा चलाए जा रहे “मेरी बेटी, मेरा अभिमान” अभियान को साकार करते हुए, राज्य के सुरक्षा अधिकारियों ने भी ज्योति वर्मा के साथ फोटो खिंचवाकर अपनी खुशी  जाहिर की।

वहीं, जब ज्योति वर्मा वॉलीबॉल के फाइनल मैच को देखने पहुंचीं, तो उत्तराखंड सरकार के सुरक्षा अधिकारियों ने उनके साथ तस्वीर लेकर एक नया स्लोगन दिया— “हमारे राज्य की बेटी, हमारा अभिमान।” 

ज्योति की इस शानदार उपलब्धि पर पूरे राज्य के लोग गर्व महसूस कर रहे हैं और यह जीत उत्तराखंड के खिलाड़ियों के लिए एक नई प्रेरणा बनी है।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823