wh Uttarakhand: प्रदेश में बाहरी व्यक्तियों द्वारा खरीदी गई 210 नाली भूमि पर लटकी प्रशासन की तलवार, अब होगी ये कार्रवाई? - UK LIVE 24 NEWS NETWORK Uttarakhand: प्रदेश में बाहरी व्यक्तियों द्वारा खरीदी गई 210 नाली भूमि पर लटकी प्रशासन की तलवार, अब होगी ये कार्रवाई? - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

Uttarakhand: प्रदेश में बाहरी व्यक्तियों द्वारा खरीदी गई 210 नाली भूमि पर लटकी प्रशासन की तलवार, अब होगी ये कार्रवाई?

उत्तराखंड में बाहरी लोगों द्वारा बड़े पैमाने पर खरीदी गई जमीन की खरीद-फरोख्त को लेकर जांच प्रक्रिया तेज की जा चुकी है यहां श्री कैंची धाम तहसील क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न गांवों में छह बाहरी व्यक्तियों को खरीदी गई 210 नाली भूमि पर भू-कानून और ली गई अनुमति के अनुरूप काम नहीं करना भारी पड़ गया है।

एसडीएम वीसी पंत की ओर से गठित टीम की जांच के बाद उक्त लोगों की ओर से खरीदी गई उक्त भूमि को राज्य सरकार में निहित करने की संस्तुति की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/बिन्दुखत्ता:- नवरात्रि पर मानवता की मिसाल: हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट ने कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को बढ़ाया हाथ........

एसडीएम ने बताया कि तहसील क्षेत्र के चौरसा में पीयूष सिंघानिया की 50 नाली और कूल में महस्पति पवार की 100 नाली जमीन के अलावा छिमी में एक और प्यूड़ा में तीन लोगों की 60 नाली भूमि का मामला खतौनी में ब्योरा नहीं होने के चलते राज्य सरकार में निहित के लिए रिपोर्ट भेज दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/बिन्दुखत्ता:- नवरात्रि पर मानवता की मिसाल: हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट ने कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को बढ़ाया हाथ........

बता दें कि पूर्व में सिल्टोना में यूपी के प्रतापगढ़ के विधायक राजा भैया की पत्नी भावनी सिंह की 27.5 नाली भूमि सरकार को निहित कर दी गई थी। एसडीएम की कार्रवाई के बाद से बाहरी लोगों में खलबली मची हुई है।

बताते चलें कि उत्तराखंड के मूल निवासी लंबे समय से भू कानून की मांग कर रहे हैं ताकि यहां की बेशकीमती जमीन को भूमाफिया और बाहरी लोगों की नजर से बचाया सके। इस पल अमल करने के लिए सरकार लगातार ठोस कदम उठा रही है ऐसे में अब प्रदेश में शशक्त भू कानून की मांग और तेज होती दिखाई दे रही है।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823