Connect with us

उत्तराखंड

उत्तराखंड में यहां गुस्साए हाथी ने मचाया आतंक, ली एक व्यक्ति की जान, जाने पूरा मामला

ऋषिकेश: लक्ष्मण झूला-नीलकंठ मार्ग पर पटना वाटरफॉल के समीप शुक्रवार की अलसुबह जंगल से सड़क पर आए एक हाथी ने एक व्यक्ति को पटक कर मार डाला। हाथी ने वहां कुछ झोपड़ी नुमा दुकान और कार को भी क्षति पहुंचाई है। मृतक की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। थाना लक्ष्मण झूला क्षेत्र के अंतर्गत गरुड़ चट्टी चौकी से करीब दो किलोमीटर आगे नीलकंठ मार्ग पर पटना वाटर फाल के समीप यह घटना बताई गई है। सुबह करीब 6:30 बजे स्थानीय नागरिकों ने गरुड़ चट्टी पुलिस चौकी को सूचना दी कि वाटर फॉल के समीप हाथी ने एक व्यक्ति को मार दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामगढ़ (नैनीताल) कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के जनसेवा शिविर में 358 लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ, 25 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद गुंसाई ने बताया कि पुलिस टीम ने सुबह चार बजे क्षेत्र में हाथी को सड़क पर घूमते देखा था। सावधानी बरसते हुए इस मार्ग पर जाने वाले वाहनों को रोक दिया गया था। पटना वाटरफॉल के समीप अक्सर सड़कों पर घूमने वाले एक व्यक्ति को हाथी ने पटक कर मार डाला। वन विभाग की टीम को सूचित किया गया है। राजाजी टाइगर रिजर्व क्षेत्र के अंतर्गत यह घटना बताई गई है। मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं:- युवाओं के बीच पहुंचे भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी, फिटनेस और स्वरोजगार को बताया राष्ट्र निर्माण का आधार.....

पुलिस के मुताबिक आसपास रहने वाले ग्रामीणों से मृतक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। हाथी ने वहां खड़ी एक कार और झोपड़ी नुमा एक दुकान को भी क्षति पहुंचाई है।

यह भी पढ़ें 👉  रामगढ़ (नैनीताल) कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के जनसेवा शिविर में 358 लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ, 25 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

स्रोत इंटरनेट मीडिया

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823