wh (जानकारी) रात में सोने से पहले पानी पीना फायदेमंद या नुकसानदायक, जानें सिर्फ एक क्लिक पर….. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK (जानकारी) रात में सोने से पहले पानी पीना फायदेमंद या नुकसानदायक, जानें सिर्फ एक क्लिक पर….. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

(जानकारी) रात में सोने से पहले पानी पीना फायदेमंद या नुकसानदायक, जानें सिर्फ एक क्लिक पर…..

पानी  शरीर की सबसे बड़ी आवश्यकता है। हर किसी को पर्याप्त पानी  पीना चाहिए ताकि शरीर में जल की आवश्यकता पूरी हो और शरीर डिटॉक्सिफाई होता रहे।  दिन में तो भरपूर पानी पीना चाहिए लेकिन, रात को सोने से पहले पानी पीने को लेकर भिन्न भिन्न राय दी जाती है। कुछ लोग कहते हैं कि रात को सोने से पहले कम पानी पीना चाहिए वहीं कई स्थान बोला जाता है कि रात को सोने से पहले पानी जरूर पीना चाहिए। चलिए जानते हैं कि रात को सोने से पहले पानी पीना चाहिए या नहीं। यदि पीना चाहिए तो कितना और किस तरह से पानी पीना चाहिए। साथ ही ये भी जानिए कि किन लोगों को रात में अधिक पानी नहीं पीने की राय दी जाती है। 

रात में पानी पीने के फायदे
मेडिसिन नेट के मुताबिक रात में पानी पीने से शरीर डिटॉक्सिफाई यानी क्लीन होता है। यदि आप रात को भोजन के आधा घंटा बाद या सोने से एक दो घंटे पहले  पानी पीते हैं तो रात में शरीर का डाइजेशन अच्छा होगा और सुबह शरीर से टॉक्सिक तत्व बाहर निकल जाएंगे। 

पोषक तत्व पर्याप्त ढंग से अवशोषित होते हैं
दिन भर में जो भोजन किया जाता है, वो रात में डाइजेस्ट होता है। यदि रात में सोने से दो घंटे पहले पानी पीते हैं तो शरीर में भोजन के सभी पोषक तत्व ठीक से अवशोषित होकर ऊर्जा में बदलते हैं। इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म भी मजबूत होता है और कब्ज जैसी परेशानियों से छुटकारा मिलता है। 

हल्का गर्म पानी पिएं
रात में सोने से पहले हल्का गर्म या गुनगुना पानी पीने से शरीर प्राकृतिक तौर पर स्वयं को साफ करता है। इससे लगातार बनी रहने वाली एसिडिटी में भी राहत मिलती है और मौसमी रोंगों में भी आराम मिलता है।

सोने से एक दो घंटे पहले पीना चाहिए  पानी
रात को ऐन सोने से पहले पानी नहीं पीना चाहिए बल्कि सोने से डेढ़ दो घटें पहले पिया गया पानी शरीर को लाभ करता है। ऐन सोने से पहले अधिक पानी पीने की राय नहीं दी जाती

ऐसे लोगों को नहीं पीना चाहिए रात में अधिक पानी
शुगर के रोगी हार्ट पेशेंट, किडनी के रोगियों के साथ साथ माइग्रेन से पीड़ित लोगों को रात में सोने से अधिक पानी नहीं पीना चाहिए क्योंकि इन लोगों के लिए रात की नींद का साइकिल पूरा होना महत्वपूर्ण है और यदि ये पानी अधिक पी लेंगे तो रात को बार बार यूरिन करने जाएंगे जिससे इनकी नींद का चक्र पूरा नहीं हो पाएगा और अगला दिन ये नींद की कमी से परेशान रहेंगे।

स्रोत इंटरनेट मीडिया

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823