wh (जानकारी) जानिए उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बारे में 10 खास बातें……. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK (जानकारी) जानिए उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बारे में 10 खास बातें……. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

(जानकारी) जानिए उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बारे में 10 खास बातें…….

देहरादून। उत्‍तराखंड को पुष्‍कर सिंह धामी के रूप में नया मुख्‍यमंत्री मिल गया है। धामी राज्‍य के 12वें मुख्‍यमंत्री होंगे। वहीं सोमवार को धामी को विधायक दल का नेता घोषित करने के साथ ही 21 साल पुराना इतिहास भी बदल गया है। वह ये कि उत्‍तराखंड राज्‍य बनने के 21 साल ऐसा पहली बार हो रहा है। जब कोई नेता लगातार दोबारा मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेगा। आइए जानते हैं पुष्‍कर सिंह धामी के बारे में 10 प्रमुख बातें…

– विधानसभा चुनाव में अपनी सीट से हारने के बाद भी केंद्रीय नेतृत्‍व ने धामी पर भरोसा दिखाते हुए उन्‍हें विधायक दल का नेता घोषित किया है। सोमवार को भाजपा विधायक दल की बैठक में पुष्‍कर सिंह धामी के नाम पर मुख्‍यमंत्री पद के लिए मुहर लगी। बैठक में उत्तराखंड के पर्यवेक्षक और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूद रहे।

– पुष्‍कर सिंह धामी के नेतृत्‍व में भाजपा ने विधानसभा चुनावों में प्रचंड बहुमत मिला। उत्‍तराखंड में पांचवीं विधानसभा के लिए हुए चुनाव में भाजपा को कुल 70 सीटों में से 47 सीटें मिलीं। वहीं, कांग्रेस मात्र 19 सीटों पर सिमट गई, जबकि बसपा को दो सीट और दो सीट पर निर्दलीय प्रत्‍याशी विजयी रहे।

– सैनिक रहे स्वर्गीय शेर के बेटे पुष्कर सिंह धामी 1978 में खटीमा के नगला तराई में आकर बस गए। वहीं उनकी प्रारंभिक पढ़ाई पूरी हुई। उच्च शिक्षा के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय में दाखिला ले लिया। स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल करने के साथ ही एमबीए भी किया।

– माध्यमिक शिक्षा ग्रहण करने के साथ ही धामी आरएसएस से जुड़ गए और 33 वर्ष तक जुड़े रहे। 10 वर्ष तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में काम किया। 

– नौ नवंबर, 2000 को राज्य स्थापना के बाद भगत सिंह कोश्यारी दूसरे सीएम बने। धामी उनके ओएसडी रहे। 2002 से 2008 तक दो बार भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष बने। इस दौरान उन्‍होंने युवाओं में पकड़ मजबूत की।

– पुष्‍कर सिंह धामी का परिवार खटीमा में ही रहता है। परिवार में मां विश्ना देवी के अलावा पत्नी गीता धामी, दो बेटे भाष्कर व दिवाकर हैं।

–प्रोफाइल

जन्म तिथि- 16 सितंबर 1975

जन्म स्थान- कनालीछीना, जिला पिथौरागढ़, उत्तराखंड

कर्म स्थान- खटीमा, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड

शैक्षणिक योग्यता- स्नातकोत्तर (मानव संसाधन प्रबंधन एवं औद्योगिक संबध), एलएलबी।

– सामाजिक जीवन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रशिक्षित स्वयंसेवक , संघ आयु- 33 वर्ष

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (10 वर्ष), कार्य क्षेत्र – उत्तर प्रदेश(लखनऊ विश्वविद्यालय) से प्रांतीय स्तर(अवध प्रांत) तक दायित्ववान कार्यकर्ता)

–राजनीतिक जीवन

प्रदेश अध्यक्ष, भारतीय जनता युवा मोर्चा, उत्तराखंड (लगातार दो बार 2002 से 2008 तक)

विशेष कार्याधिकारी (मुख्यमंत्री,उत्तराखंड(2001-2002 )

उपाध्यक्ष ,राज्यमंत्री (दर्जाप्राप्त) शहरी अनुश्रवण समिति, उत्तराखंड (2010-2012 )

–विधायक खटीमा

प्रथम बार (2012 से 2017)

द्वितीय बार (2017-से 2022 )

-प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा,उत्तराखंड

प्रथम बार (2016 से 2020 तक)

द्वितीय बार (2020 से अब तक)

इंटरनेट मीडिया

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823