Connect with us

उत्तराखंड

नैनीताल:- खुर्पाताल में सचिव मुख्यमंत्री व आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत का निरीक्षण, स्कूल विवाद सुलझाया, अवैध निर्माण व कचरा फेंकने पर सख्ती….


नैनीताल, 31 मार्च 2026

कुमाऊं आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने मंगलवार को खुर्पाताल क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर कई महत्वपूर्ण मामलों में मौके पर ही निर्णय लेते हुए सख्त निर्देश जारी किए।

दीपक रावत, सचिव मुख्यमंत्री व आयुक्त कुमाऊं (उत्तराखंड)


निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्राथमिक विद्यालय खुर्पाताल के गेट पर ताला लगाने को लेकर चल रहे विवाद का संज्ञान लेते हुए शिक्षा विभाग, ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ वार्ता कर समाधान कराया। आयुक्त ने निर्देश दिए कि विद्यालय गेट पर नया ताला लगाया जाए, जिसकी चाबियां प्राथमिक विद्यालय, ग्राम पंचायत और परिसर में संचालित उद्यान विभाग के पास रहेंगी, ताकि आवश्यकता अनुसार सभी इसका उपयोग कर सकें।


भ्रमण के दौरान आयुक्त ने प्राथमिक विद्यालय, राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय, पंचायत घर और जिला विकास प्राधिकरण की भूमि का भी निरीक्षण किया। प्राधिकरण की भूमि पर कचरा डाले जाने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए राजस्व निरीक्षक एवं उपनिरीक्षक को दो दिन के भीतर दोषियों की पहचान कर प्रत्येक पर ₹5-5 हजार का जुर्माना लगाने के निर्देश दिए।


खुर्पाताल झील के किनारे 30 मीटर परिधि में बने होटल और भवनों पर भी आयुक्त ने कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने जिला विकास प्राधिकरण के सचिव को मौके से ही निर्देश दिए कि संबंधित सहायक अभियंता और अवर अभियंता का वेतन रोका जाए तथा उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। साथ ही अवैध निर्माण करने वाले होटलों व भवनों के चालान कर कब्जे दो दिन के भीतर हटाने के निर्देश भी दिए।


आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि इस प्रकार की लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण मानचित्रों की जांच कर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।


निरीक्षण के दौरान स्थानीय निवासियों ने पेयजल समस्या भी उठाई, जिस पर आयुक्त ने समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान आयुक्त विद्यालय के बच्चों से भी मिले और उनका हालचाल जाना।


इस मौके पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवकी बिष्ट, ग्राम प्रधान हंशी नेगी, जिला शिक्षा अधिकारी पी.एल. टम्टा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी और क्षेत्रीय ग्रामीण मौजूद

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823