wh SSP NAINITAL के निर्देश पर लालकुआं व हल्द्वानी पुलिस का सघन सत्यापन अभियान जारी……. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

SSP NAINITAL के निर्देश पर लालकुआं व हल्द्वानी पुलिस का सघन सत्यापन अभियान जारी…….

SSP NAINITAL के निर्देश पर लालकुआं व हल्द्वानी पुलिस का सघन सत्यापन अभियान जारी

सत्यापन न कराने पर 12 भवन स्वामियों पर कोर्ट चालान, ₹1,20,000 का जुर्माना, 27 व्यक्तियों पर पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही

श्री प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल के निर्देशन में जनपद नैनीताल में किरायेदार, घरेलू कर्मचारी, कामगारों व संदिग्ध व्यक्तियों के सत्यापन हेतु सघन अभियान लगातार चलाया जा रहा है। सत्यापन न कराने वालों के विरुद्ध दण्डात्मक कार्यवाही के निर्देश समस्त थाना प्रभारियों को पूर्व में ही दिए जा चुके हैं।

इसी क्रम में दिनांक 16.05.2025 को
श्री प्रकाश चंद्र, एसपी सिटी हल्द्वानी के दिशा-निर्देशन,
श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल, क्षेत्राधिकारी लालकुआं एवं श्री नितिन लोहनी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में
थाना लालकुआं प्रभारी निरीक्षक श्री दिनेश फर्त्याल एवं कोतवाली हल्द्वानी प्रभारी निरीक्षक श्री राजेश यादव के नेतृत्व में थाना लालकुआं व हल्द्वानी पुलिस, PAC व SSB बल द्वारा संयुक्त सत्यापन अभियान
लालकुआं क्षेत्र के राजीव नगर बोरिंगपट्टी, घोड़ानाला, बिंदुखत्ता लालकुआं, क्षेत्र में संयुक्त रूप से सत्यापन अभियान चलाया गया ।

थाना लालकुआं क्षेत्र में की गई कार्यवाही-

  • 58 व्यक्तियों का किया गया सत्यापन
  • 27 व्यक्तियों पर सत्यापन न कराने पर पुलिस अधिनियम में चालानी कार्रवाई
  • 02 भवन स्वामियों पर ₹10,000-₹10,000 के कोर्ट चालान (कुल ₹20,000 का जुर्माना)

कोतवाली हल्द्वानी क्षेत्र में की गई कार्यवाही-

  • 125 व्यक्तियों का किया गया सत्यापन
  • 10 भवन स्वामियों पर ₹10,000-₹10,000 के कोर्ट चालान (कुल ₹1,00,000 का जुर्माना)

कुल कार्यवाही का विवरण-

  • कुल सत्यापित व्यक्ति – 183
  • सत्यापन न करने पर चालानी कार्यवाही– 27 व्यक्तियों पर (पुलिस अधिनियम अंतर्गत)
  • कुल भवन स्वामी चालान 12 व्यक्तियों पर
  • कुल जुर्माना – ₹1,20,000/-

📢 नैनीताल पुलिस की अपील-

जनपदवासियों से अनुरोध है कि किरायेदारों, कामगारों, घरेलू सहायकों तथा बाहरी व्यक्तियों का समय से सत्यापन अवश्य कराएं।
सत्यापन न कराना दंडनीय अपराध है।

👉 किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन या डायल 112 पर दें।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823