Connect with us

उत्तराखंड

खटीमा :-यहां दिव्यांग स्त्री को शादी का झांसा दे दुष्कर्म कर, सरेआम करने की दी धमकी, जाने पूरा मामला

खटीमा। सीमांत के एक गांव में दिव्यांग युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसे न्यायालय में पेश किया गया है।

दिव्यांग युवती से जबरदस्ती बनाया शारीरिक संबंध

दिव्यांग युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि टनकपुर (चंपावत) के गैंडाखाली गांव निवासी एक युवक से परिचय हुआ, जिसके बाद दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी। 12 मार्च 2021 को आरोपित युवक उसके घर आया। जहां उसने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। साथ ही धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो वह उसे बदनाम कर देगा। इस पर वह चुप रही। 22 अगस्त 2022 को आरोपित फिर उसके घर आया। जहां उसने शादी का झांसा देते हुए उसके साथ फिर शारीरिक संबंध बनाए।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं न्यूज़। दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की दीं शुभकामनाएं, देखें इंटरव्यू:-

दिव्यांग बताते हुए शादी से मुकरा

आरोप लगाया कि वह अप्रैल 2023 तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा, लेकिन अब वह उसे दिव्यांग बताते हुए शादी से मुकर गया। इस पर पुलिस ने आरोपित युवक गैंडाखाली वार्ड नंबर तीन निवासी प्रवीन सकारी के विरुद्ध धारा 376 एवं 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं न्यूज़। दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की दीं शुभकामनाएं, देखें इंटरव्यू:-

गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश

मामले की विवेचना कर रही उपनिरीक्षक रुबी मौर्या ने बताया कि आरोपित प्रवीन को शनिवार को चकरपुर शिव मंदिर के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। साथ ही युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं न्यूज़। दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की दीं शुभकामनाएं, देखें इंटरव्यू:-

स्रोत इंटरनेट मीडिया

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823