wh DM ऑफिस पहुंचे किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़, भरी हुंकार, जानें पूरा मामला - UK LIVE 24 NEWS NETWORK DM ऑफिस पहुंचे किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़, भरी हुंकार, जानें पूरा मामला - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

DM ऑफिस पहुंचे किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़, भरी हुंकार, जानें पूरा मामला

ब्रेकिंग न्यूज़:
जिलाधिकारी कार्यालय रुद्रपुर पहुंचे किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़।

जानिए क्या था मामला। देखे तस्वीरें और वीडियो।

रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर)
रिपोर्ट: विक्रांत सिंह चौहान

कल पंतनगर के लेंवार्ड स्क्वायर गेस्ट हाउस में किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने जनता दरबार लगाया था जिसमें हल्दी क्षेत्र से पंतनगर हवाई अड्डे के विस्तारीकरण की जद में आ रहे निवासियों और दुकानदारों की ओर से एक ज्ञापन विधायक तिलक राज बेहड़ को सौंपा गया था। जिस पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए आज किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ हल्दी के निवासियों और दुकानदारों को लेकर जिलाधिकारी ऊधम सिंह नगर के कार्यालय पर पहुंचे।
यहां उन्होंने जिलाधिकारी ऊधम सिंह नगर नितिन सिंह भदोरिया से मुलाकात की एवं उन्होंने हल्दी क्षेत्र से पंतनगर हवाई अड्डे के विस्तारीकरण की जद में आ रहे निवासियों और दुकानदारों को ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया को रोकने को लेकर ज्ञापन सौंपा।
इस अवसर पर ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से रोकने और विस्थापन के लिए एक व्यापक और न्यायसंगत नीति बनाने का आग्रह किया।​

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल/हल्द्वानी:- भारी बारिश की चेतावनी के चलते नैनीताल में कल 5 सितम्बर को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, आदेश जारी.....

किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने क्षेत्रवासियों को आश्वासन के साथ ये भरोसा दिलाया कि क्षेत्रवासियों की आजीविका, संपत्ति और सम्मान की रक्षा के लिए हम निरंतर प्रयासरत हैं।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823