Connect with us

उत्तराखंड

किच्छा (यूएस नगर) कैलाश रिवर बैड मिनरल एलएलपी ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 80 से अधिक ग्रामीणों ने उठाया लाभ

कैलाश रिवर बैड मिनरल एलएलपी ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 80 से अधिक ग्रामीणों ने उठाया लाभ


पर्यावरणीय स्वीकृति की शर्तों के अनुपालन के तहत जनकल्याणकारी पहल, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने किया स्वास्थ्य परीक्षण

किच्छा (उधम सिंह नगर)।
मैसर्स कैलाश रिवर बैड मिनरल एलएलपी कम्पनी द्वारा जनपद उधम सिंह नगर के किच्छा स्थित खामिया नंबर-4 क्षेत्र में संचालित खनन पट्टों की पर्यावरणीय स्वीकृति की शर्तों के अनुपालन के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य क्षेत्र के ग्रामीणों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था।

शिविर में क्षेत्र के 80 से अधिक ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हेल्थ डायग्नोस्टिक क्लीनिक के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा प्रतिभागियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान की गई। ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहित एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाने की अपेक्षा जताई।

कंपनी प्रबंधन ने बताया कि पर्यावरणीय एवं सामाजिक दायित्वों (CSR एवं पर्यावरणीय अनुपालन) के तहत स्थानीय समुदाय के कल्याण के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।

इस अवसर पर कम्पनी के ऑपरेशन मैनेजर विनय कुमार अहलुवालिया, एग्जीक्यूटिव कमलेश कुमार सहित कम्पनी के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे और शिविर के सफल संचालन में सहयोग किया।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823