wh किच्छा तहसीलदार जगमोहन त्रिपाठी उत्तराखण्ड स्थापना महोत्सव 2021 में उत्कृष्ठ कार्यों हेतु सम्मानित - UK LIVE 24 NEWS NETWORK किच्छा तहसीलदार जगमोहन त्रिपाठी उत्तराखण्ड स्थापना महोत्सव 2021 में उत्कृष्ठ कार्यों हेतु सम्मानित - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

किच्छा तहसीलदार जगमोहन त्रिपाठी उत्तराखण्ड स्थापना महोत्सव 2021 में उत्कृष्ठ कार्यों हेतु सम्मानित

किच्छा

रिपोर्ट- प्रसून अग्रवाल

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की 21 वीं वर्षगांठ पर पुलिस लाईन रूद्रपुर में मा. केबिनेट मंत्री/ जिला प्रभारी यतिस्वरानंद माननीय विधायक राजकुमार ठुकराल जिलाधिकारी महोदया रंजना राजगुरु मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगई एवं अन्य अधिकारीगण की उपस्थिति में तहसीलदार किच्छा जगमोहन त्रिपाठी के कार्यो की प्रशंसा करते हुए उन्हे सम्मानित किया गया। साथ ही तहसील कर्मियों द्वारा भी उनके कार्यों की भरसक प्रशंसा करते हुए सराहना की गयी। इस दौरान तहसीलदार जगमोहन त्रिपाठी के द्वारा किच्छा क्षेत्र में कराए गए विकास योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने विशेष न्यायालय और शिविर लगाकर कोविड-19 के दौरान मात्र 3 दिनों में 263 से अधिक वादों में दाखिल खारिज के आदेश किए गए। भ्रष्टाचार को रोकने हेतु विभागीय भवनों में साइन बोर्ड तथा अधिकारियों कर्मचारियों के साथ लगातार बैठक की गई। वर्ष 2020 में तहसील सितारगंज में अपना वेतन आहरित नहीं करते हुए तीव्र गति से वसूली कार्य कराए गये। ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर कैंप लगाकर स्वामित्व योजना के आपत्तियों का तेजी से निस्तारण किया गया। आपदा के दौरान ट्यूब के माध्यम से प्रभावितों के घरों तक राहत सामग्री उपलब्ध कराते हुए आश्रय स्थलों पर प्रभावितों को पहुंचाते हुए राहत राशि के चेक वितरित किए गए। सरकारी कार्यो को प्रभावी ढ़ंग से पूर्ण करने तथा कर्तव्यनिष्ठा के कारण वर्ष 2018 में तत्कालीन जिलाधिकारी नीरज खैरवाल द्वारा भी उत्कृष्ठ कार्यो के लिये पुरस्कृत किया गया।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823